देश की खबरें | भाजपा सांसद ने जनसंख्या नियंत्रण कानून और समान नागरिक संहिता की मांग लोकसभा में उठाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने मंगलवार को लोकसभा में सरकार से आग्रह किया कि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाया जाए और समान नागरिक संहिता लागू किया जाए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 22 अगस्त भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने मंगलवार को लोकसभा में सरकार से आग्रह किया कि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाया जाए और समान नागरिक संहिता लागू किया जाए।

उन्होंने सदन में शून्यकाल के दौरान यह भी कहा कि सरकार को यह व्यवस्था बनानी चाहिए कि अनुसूचित जनजाति से धर्मांतरण करने वालों को आरक्षण नहीं मिले।

यह भी पढ़े | Farm Bills 2020: तेजस्वी यादव का NDA पर कड़ा प्रहार, कहा- सरकार ने अन्नदाताओं को कठपुतली बना दिया.

दुबे ने कहा कि कई इलाकों में देखने को मिल रहा है कि अनुसूचित जनजाति के लोगों का धर्मांतरण कराया जा रहा है। इसलिए ‘‘मेरी मांग है कि यह व्यवस्था बनाई जाए कि अनुसूचित जनजाति से धर्मांतरण करने वालों को आरक्षण नहीं मिलेगा।’’

उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद अब यह जरूरी है कि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू हो और समान नागरिक संहिता लागू की जाए।

यह भी पढ़े | Iqbal Mirchi’s Dubai Assets Attached: मोदी सरकार का जलवा, दुबई में दाऊद के खास इकबाल मिर्ची की 200 करोड़ रुपये की संपत्ति की जब्त.

भाजपा के जगदंबिका पाल ने कहा कि बहुत सारे वायरस पक्षियों एवं जंतुओं से मनुष्यों में आ रहे है। ऐसे में पशु एवं मांस के बाजार के विनियमन की जरूरत है।

बसपा के श्याम सिंह यादव ने अपने संसदीय क्षेत्र जौनपुर में मेडिकल कॉलेज में सुविधा बढ़ाने की मांग भोजपुरी में उठाई।

भाजपा के रमेश बिधूड़ी ने सरकार से आग्रह किया गोदरी को जम्मू-कश्मीर में आधिकारिक की सूची में शामिल किया जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Bengal Assembly Election 2026: अमित शाह का बड़ा वादा- 'सत्ता में आए तो वापस लाएंगे पलायन कर चुके उद्योग, महिलाओं को 33% आरक्षण'

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Divyanka Sirohi Dies: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर, मशहूर अभिनेत्री और इन्फ्लुएंसर दिव्यांका सिरोही का 30 साल की उम्र में निधन