भाजपा सांसद पी एन सिंह अपनी गाड़ी से दिल्ली से धनबाद पहुंचे, 14 दिनों के लिए पृथक वास में भेजे गये

धनबाद के क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी प्रशांत लायक एवं प्रखंड विकास

जमात

धनबाद, 14 अप्रैल झारखंड में धनबाद से भाजपा सांसद पी एन सिंह नयी दिल्ली से अपनी गाड़ी से रविवार को यहां अपने घर पहुंचे जिसके बाद स्थानीय अधिकारियों ने उन्हें चौदह दिनों के लिए पृथक वास में रहने को कहा।

धनबाद के क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी प्रशांत लायक एवं प्रखंड विकास

अधिकारी उदय रज्जाक ने यहां मीडिया को बताया कि यहां धनसार इलाके में

सिंह के अपने घर पहुंचने पर अधिकारियों ने उन्हें स्पष्ट कर दिया है कि चूंकि वह बाहर से यहां पहुंचे हैं लिहाजा वह अपने घर में अगले चैदह दिनों तक पृथक वास में रहेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि सांसद और पिछले दो दिनों में उनके

संपर्क में आये सभी लोगों के नमूने लेकर कोविड-19 की जांच के लिए भेजे

जायेंगे।

सिंह ने मोबाइल पर किसी से बात नहीं की लेकिन उनके एक सहयोगी ने

नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि नयी दिल्ली में 23 तारीख को

संसद के सत्र में शामिल होने के बाद एकाएक पूरे देश में लॉकडाउन हो जाने

पर वह दिल्ली में अपने आवास पर फंस गये थे।

उन्होंने बताया कि शुगर एवं अनेक अन्य बीमारियों से ग्रस्त सांसद

दिल्ली में अकेले फंस गये थे और उनका पूरा परिवार यहां धनबाद में था।

उन्हें 23 और 24 को रांची के लिए कोई फ्लाइट टिकट नहीं मिल सका तथा

ट्रेनें भी रोक दी गयीं। सांसद दिल्ली में अकेलापन महसूस कर रहे थे।

सहयोग ने बताया कि इन परिस्थितियों में सांसद अपनी गाड़ी से नयी दिल्ली से शनिवार को धनबाद के लिए निकल पड़े और सत्रह घंटे की यात्रा करके रविवार को धनबाद में अपने घर पहुंचे। सांसद के सहयोगी ने बताया कि पीएन सिंह ने रास्ते में अपने चिकित्सिकीय प्रमाण पत्र तथा पास दिखाकर अपना रास्ता तय किया।

इस बीच कांग्रेस के झारखंड मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर ने आरोप लगाया

कि जब एक भाजपा सांसद ही प्रधानमंत्री की लॉकडाउन की अपील को नहीं

मानेगा तो इससे बड़ी अनुशासनहीनता क्या हो सकती है?

ठाकुर ने मांग की कि जिन अधिकारियों ने सांसद को यात्रा की अनुमति दी

उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि सिंह ने अपनी यात्रा के दौरान

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड की सीमाओं को अवश्य पार किया

होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू