देश की खबरें | आरएएस परीक्षा में हुए भ्रष्टाचार की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की भाजपा सांसद ने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने मंगलवार को राजस्थान प्रशासनिक सेवा 2018 परीक्षा में बडे पैमाने पर भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाते हुए इसकी जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से कराने की मांग की है।

जयपुर, 26 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने मंगलवार को राजस्थान प्रशासनिक सेवा 2018 परीक्षा में बडे पैमाने पर भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाते हुए इसकी जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से कराने की मांग की है।

मीणा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता पैसे लेकर साक्षात्कार में उम्मीदवारों का चयन कराने में शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि वह कल राजस्थान पुलिस की विशेष शाखा एसओजी में शिकायत दर्ज करवायेंगे ताकि इसमें शामिल दोषियों को पकडा जा सके।

मीणा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ कांग्रेस नेताओं ने पैसे लिये और कई उम्मीदवारों को साक्षात्कार में पास करवाया। मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिये जाने चाहिए।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा में शीर्ष 200 उम्मीदवारों का चयन कुछ चुनिंदा संस्थान केंद्रो से किया गया है।

उन्होंने आरटीआई के माध्यम से प्राप्त जानकारी जिक्र करते हुए कहा कि भर्ती परीक्षा में एक उम्मीदवार को एक प्रश्न के उत्तर में शून्य अंक दिया गया था जबकि दूसरे व्यक्ति को उसी प्रश्न के उत्तर में दो नंबर दिए गए थे।

परीक्षा का अंतिम परिणाम पिछले साल जुलाई में घोषित किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू