ताजा खबरें | भाजपा सांसद ने संथाल परगना क्षेत्र में एनआरसी लागू करने की मांग केंद्र से की

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड के संथाल परगना क्षेत्र में बांग्लादेशी घुसपैठियों की संख्या बढ़ने का अपना आरोप दोहराते हुए बुधवार को केंद्र सरकार से मांग की कि क्षेत्र में एनआरसी लागू किया जाए।

नयी दिल्ली, 30 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड के संथाल परगना क्षेत्र में बांग्लादेशी घुसपैठियों की संख्या बढ़ने का अपना आरोप दोहराते हुए बुधवार को केंद्र सरकार से मांग की कि क्षेत्र में एनआरसी लागू किया जाए।

दुबे ने लोकसभा में शून्यकाल में इस मुद्दे को उठाते हुए कहा, ‘‘पिछले दस साल से अधिक समय से मैं यह मांग उठा रहा हूं। संथाल परगना में आदिवासियों की संख्या 1951 की जनगणना के अनुसार 57 प्रतिशत थी, जो 2011 की जनगणना के अनुसार 27 प्रतिशत रह गई और मेरा दावा है कि अगली जनगणना में यह 21-22 प्रतिशत रह जाएगी।’’

भाजपा सांसद ने कहा कि झारखंड के इस क्षेत्र में बांग्लादेशी घुसपैठिये आते हैं और वहां की महिलाओं से शादी करके इलाके के जल, जंगल और जमीन पर कब्जा कर रहे हैं और वहां आदिवासियों की संख्या घटती जा रही है।

दुबे ने कहा कि यह पूरे देश के लिए समस्या है कि आदिवासियों की संख्या घट रही है और बांग्लादेशी घुसपैठियों की संख्या बढ़ रही है।

उन्होंने सरकार से संथाल परगना क्षेत्र से अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकालने और वहां एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजी) लागू करने की मांग की।

कांग्रेस के उज्जवल रमण सिंह ने देश में कैंसर के कारण, लक्षण, रोकथाम और उपचार के लिए जागरुकता पैदा करने की जरूरत बताई।

महाराष्ट्र के सांगली से निर्दलीय सदस्य विशालदादा पाटिल ने दावा किया कि देश में नेपाल के रास्ते चीन की किशमिश की बड़ी मात्रा में तस्करी की जा रही है जिससे उनके संसदीय क्षेत्र के अंगूर किसानों को बहुत नुकसान हो रहा है।

पाटिल ने कहा कि सरकार को अंगूर किसानों को दी जाने वाली सब्सिडी बहाल करनी चाहिए और किशमिश के अवैध आयात पर रोक लगानी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

होरमुज जलडमरूमध्य में टैंकर पर गोलीबारी

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड