देश की खबरें | दिल्ली के भाजपा विधायकों ने पार्टी अध्यक्ष नड्डा से की मुलाकात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नवनिर्वाचित विधायकों ने मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की।

नयी दिल्ली, 11 फरवरी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नवनिर्वाचित विधायकों ने मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की।

दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर संशय की स्थिति के बीच हुई इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया गया है।

नड्डा से मुलाकात के बाद कई विधायकों ने कहा कि बैठक में विधायक दल की बैठक या संभावित मुख्यमंत्री के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई।

भाजपा विधायकों ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) पर पार्टी की बड़ी जीत के बाद वे नड्डा से मिलना चाहते थे।

भाजपा विधायकों ने संसद भवन में नड्डा के कार्यालय में उनसे मुलाकात की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फ्रांस और अमेरिका की यात्रा से लौटने के बाद भाजपा के विधायक दल की बैठक होने की संभावना है।

भाजपा ने 27 साल से अधिक समय तक सत्ता से बाहर रहने के बाद 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए हुए चुनाव में 48 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now