देश की खबरें | भाजपा विधायक ने हिमालय और गंगा के वैज्ञानिक प्रबंधन का आग्रह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में टिहरी के भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय ने सोमवार को सांसदों की समिति से जलवायु परिवर्तन के कुप्रभाव से बचने के लिए हिमालय एवं गंगा का वैज्ञानिक प्रबंधन किए जाने का आग्रह किया।

देहरादून, आठ मई उत्तराखंड में टिहरी के भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय ने सोमवार को सांसदों की समिति से जलवायु परिवर्तन के कुप्रभाव से बचने के लिए हिमालय एवं गंगा का वैज्ञानिक प्रबंधन किए जाने का आग्रह किया।

केंद्र की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के लिए उत्तराखंड का दौरा कर रही 30 सांसदों की समिति के टिहरी पहुंचने पर उसे सौंपे गये एक ज्ञापन में उपाध्याय ने कहा कि प्राणवायु के बाद जल और अन्न मानव जीवन की सुरक्षा और निरंतरता के मुख्य कारक हैं , लेकिन विश्व जलवायु नियंता हिमालय और सनातन धर्म की रक्षक गंगा संकट में है।

अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों का हवाला देते हुए उपाध्याय ने कहा कि यदि हिमालय का प्रबंधन ठीक नहीं किया गया तो अगले 50 साल में हिमालय पर एक बूंद बर्फ नहीं बचेगी और इसका वैश्विक असर होगा।

उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों के अनुसार आधी दुनिया जल के भीतर होगी और विकसित देश सबसे अधिक प्रभावित होंगें। उन्होंने कहा कि बहुत से देशों का अस्तित्व समाप्त हो जायेगा और भारत भी इससे बच नहीं पायेगा तथा सबसे बड़ा संकट भारत की राजधानी दिल्ली को झेलना पड़ेगा।

भाजपा विधायक ने समिति से संसद को इन भावनाओं से अवगत कराने का आग्रह करते हुए कहा, ‘‘अगर आप अनुमति प्रदान करें तो मैं हिमालय व गंगा की सुरक्षा के संबंध में समिति तथा संसद के सम्मुख तथ्यों के साथ विश्व पर मंडराते संकट से अवगत करा सकता हूं तथा इस संकट से कैसे मुक्ति मिलेगी,उसकी रूप रेखा प्रस्तुत कर सकता हूं।’’

उन्होंने इस संबंध में हिमालय में स्थित टिहरी बांध का भी जिक्र किया और कहा कि यह जहां एक ओर राष्ट्र को विद्युत के माध्यम से प्रकाश प्रदान कर रहा है, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लाखों निवासियों को पेयजल उपलब्ध कराने के साथ-साथ लगभग पूरे उत्तर भारत को सिंचाई एवं पेयजल उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमालय और गंगा भारत मां को पुनः सोने की चिड़िया बनाने की भी क्षमता रखते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\