देश की खबरें | मैहर को जिला बनाने के लिए भाजपा विधायक ने कमलनाथ और चौहान को धन्यवाद दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में भाजपा के विधायक नारायण त्रिपाठी ने अपने विधानसभा क्षेत्र मैहर को जिला बनाने के लिए होर्डिंग लगा कर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता कमलनाथ तथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है।

भोपाल, सात सितंबर मध्य प्रदेश में भाजपा के विधायक नारायण त्रिपाठी ने अपने विधानसभा क्षेत्र मैहर को जिला बनाने के लिए होर्डिंग लगा कर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता कमलनाथ तथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है।

त्रिपाठी ने होर्डिंग पर चौहान एवं कमलनाथ की फोटो के साथ लिखा है, ‘‘मैहर के जिला बनने पर आप दोनों का आभार।’’

विधायक ने ये बड़े-बड़े होर्डिंग मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय एवं भाजपा कार्यालय के आसपास के अलावा विभिन्न मुख्य मार्गों पर लगे खंभों पर लगवाये हैं। जनता प्रतिद्वंद्वी दलों के दोनों नेताओं कमलनाथ और चौहान को एक ही होर्डिंग में देखकर आश्चर्यचकित हैं।

इसके अलावा, लंबे समय से मध्य प्रदेश को विभाजित कर पृथक विन्ध्य प्रदेश के गठन की मांग करने वाले त्रिपाठी ने इन होर्डिंग पर अपनी फोटो भी लगाई है और लिखा है, ‘‘जय जय विन्ध्य प्रदेश।’’

इस सप्ताह की शुरुआत में मुख्यमंत्री चौहान ने मैहर को राज्य का 57वां जिला घोषित करने का आदेश पारित किया। यह पहले सतना जिले का हिस्सा था।

त्रिपाठी ने बताया कि कमलनाथ ने सतना से अलग करके मैहर को जिला बनाने के प्रस्ताव को तीन साल पहले मंत्रिमंडल से मंजूरी दिलाई थी। उन्होंने इस कदम के लिए चौहान को धन्यवाद भी दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड