देश की खबरें | झारखंड में भाजपा विधायक रणधीर सिंह को मार्शलों के जरिए विधानसभा से बाहर कराया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में कानून व्यवस्था संबंधी कार्यस्थगन प्रस्ताव पर चर्चा की मांग कर रहे भाजपा विधायक एवं पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह को मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने मार्शलों के जरिए विधानसभा से बाहर करवा दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रांची, 22 सितंबर झारखंड में कानून व्यवस्था संबंधी कार्यस्थगन प्रस्ताव पर चर्चा की मांग कर रहे भाजपा विधायक एवं पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह को मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने मार्शलों के जरिए विधानसभा से बाहर करवा दिया।

विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन मंगलवार को प्रश्नकाल प्रारंभ होते ही मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के विधायक अमर कुमार बाउड़ी ने उच्च न्यायालय द्वारा राज्य की नियोजन नीति को रद्द किये जाने से लोगों पर छाये बेरोजगारी के संकट के विषय पर और राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति पर सदन में पेश अपने कार्यस्थगन प्रस्ताव पर चर्चा कराये जाने की मांग की लेकिन विधानसभाध्यक्ष ने इस पर अपनी सहमति नहीं दी।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बिहार का वो गठबंधन जो सीमांचल में बदल सकता है सियासी समीकरण, BJP-JDU की हो सकती है चांदी.

जिसके बाद सदन में इन मामलों को लेकर भारी हंगामा हुआ। हंगामे के बीच भाजपा विधायक तथा पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने कार्यस्थगन पर चर्चा कराये जाने पर जोर दिया। इस पर विधानसभाध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने कहा, ‘‘सदन ऐसे नहीं चलेगा।’’

इसके जवाब में भाजपा विधायक रणधीर सिंह ने कहा, ‘‘ऐसे ही चलेगा।’’ भाजपा विधायक के अपने इस बयान के दोहराने पर भड़के विधानसभाध्यक्ष ने कहा, ‘‘सदन में गुंडागर्दी नहीं चलेगी।’’

यह भी पढ़े | Mata Vaishno Devi: अब घर बैठे पा सकते हैं माता वैष्णो देवी का प्रसाद, इसके लिए करानी होगी ऑनलाइन बुकिंग.

विधानसभाध्यक्ष ने आसन के सामने पहुंचे रणधीर सिंह को मार्शलों को तत्काल आदेश देकर सदन से बाहर करवा दिया।

विधानसभाध्यक्ष की इस कार्रवाई पर सदन से बाहर रणधीर सिंह ने कहा, ‘‘क्या सरकार का विरोध करना गुंडागर्दी है?’’

बाद में हंगामे के चलते विधानसभा की कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित करनी पड़ी और प्रश्नकाल नहीं चल सका।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\