देश की खबरें | भाजपा विधायक नीलम पहलवान ने नजफगढ़ का नाम बदलकर नाहरगढ़ करने का प्रस्ताव रखा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक नीलम पहलवान ने दक्षिण पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ क्षेत्र का नाम बदलकर 'नाहरगढ़' करने का बृहस्पतिवार को प्रस्ताव रखा और दावा किया कि मुगलों ने इसका मूल नाम बदल दिया था।

नयी दिल्ली, 27 फरवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक नीलम पहलवान ने दक्षिण पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ क्षेत्र का नाम बदलकर 'नाहरगढ़' करने का बृहस्पतिवार को प्रस्ताव रखा और दावा किया कि मुगलों ने इसका मूल नाम बदल दिया था।

हाल ही में नजफगढ़ विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के तरुण कुमार को 29,000 से अधिक मतों से हराने वाली नीलम पहलवान ने दिल्ली विधानसभा में दावा किया कि नाम बदलने का प्रयास लंबे समय से जारी है।

उन्होंने कहा, ‘‘आलम-द्वितीय के समय में मुगल शासन के तहत नजफगढ़ को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। 1857 के विद्रोह के दौरान, राजा नाहर सिंह ने लड़ाई लड़ी और नजफगढ़ क्षेत्र को दिल्ली के क्षेत्र में शामिल किया। हम लंबे समय से नजफगढ़ का नाम नाहरगढ़ कराने की कोशिश कर रहे हैं। निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को पूरी उम्मीद है कि यह विधानसभा नाम बदलने के हमारे प्रयासों का समर्थन करेगी।’’

दिल्ली में भाजपा नेताओं के बीच क्षेत्रों का नाम बदलने की मांग जोर पकड़ती दिख रही है।

मुस्तफाबाद में जीत हासिल करने के बाद, भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन सिंह बिष्ट ने घोषणा की कि वह औपचारिक रूप से पदभार संभालने के बाद निर्वाचन क्षेत्र का नाम बदलकर 'शिव पुरी' या 'शिव विहार' रखने का प्रस्ताव रखेंगे।

पांच फरवरी को हुए चुनाव में भाजपा की निर्णायक जीत के बाद आठवीं दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र जारी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की थी, जिससे आप ने दिल्ली की सत्ता गंवा दी। भाजपा ने 70 में से 48 सीट पर जीत हासिल की, जबकि आप 22 सीट ही जीत पायी। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पायी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\