देश की खबरें | महाराष्ट्र के सतारा जिले में वाहन के पुल से नीचे गिरने से भाजपा विधायक जयकुमार गोरे, तीन अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के सतारा जिले में फलटन के पास भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक जयकुमार गोरे का एसयूवी शनिवार सुबह एक पुल से नीचे गिर जाने के कारण वह एवं तीन तीन अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुणे (महाराष्ट्र), 24 दिसंबर महाराष्ट्र के सतारा जिले में फलटन के पास भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक जयकुमार गोरे का एसयूवी शनिवार सुबह एक पुल से नीचे गिर जाने के कारण वह एवं तीन तीन अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अन्य तीन घायलों में विधायक के अंगरक्षक और ड्राइवर शामिल हैं।

विधायक का उपचार कर रहे डॉक्टरों ने कहा है कि दुर्घटना में विधायक को गंभीर चोटें नहीं आयीं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘दुर्घटना शनिवार तड़के हुई। संभवत: ड्राइवर ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण वाहन लोनंद-फलटन मार्ग पर पुल से करीब 30 फुट नीचे नीचे गिर गया।’’

उन्होंने बताया, ‘‘दुर्घटना में विधायक गोरे और तीन अन्य घायल हो गए। गोरे को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया जबकि अन्य घायलों का दूसरे अस्पतालों में इलाज हो रहा है।’’

पुलिस के मुताबिक एसयूवी बाणगंगा नदी पर बने पुल के अवरोधक को तोड़ते हुए नीचे गिर गया।

गोरे सतारा जिले के मान विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

रूबी हॉल क्लिनिक के गहन चिकित्सा खंड के प्रमुख डॉ कपिल जिरपे ने कहा, ‘‘विधायक गोर को सुबह करीब छह बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हमारी मेडिकल टीम ने तुरंत उनका इलाज शुरू किया। सौभाग्य से उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है। उनके सीने में चोट लगी है।’’

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘वह होश में हैं और बात कर रहे हैं। उनकी नाड़ी और रक्तचाप सामान्य हैं।’’

फलटन पुणे शहर से लगभग 110 किलोमीटर की दूरी पर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

IND vs NZ 3rd ODI 2026, Indore Weather, Rain Forecast: इंदौर में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मुकाबले से पहले जानें मौसम का हाल

India vs New Zealand 3rd ODI Match Preview: कल टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

DC vs RCB, WPL 2026 11th Match Scorecard: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स महिला ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला के सामने रखा 167 रनों का टारगेट, शैफाली वर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\