देश की खबरें | भाजपा विधायक भरत शेट्टी ने संसद में राहुल गांधी की हिंदू संबंधी टिप्पणी की आलोचना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मंगलुरु में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा में हिंदुओं के बारे में की गई टिप्पणी की आलोचना की है।

मंगलुरु (कर्नाटक), नौ जुलाई मंगलुरु में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा में हिंदुओं के बारे में की गई टिप्पणी की आलोचना की है।

विधायक भरत शेट्टी ने गांधी को ‘‘बड़ा पागल’’ करार दिया और कहा कि राहुल की कथित ‘‘हिंदू विरोधी’’ नीति के लिए उन्हें ‘‘संसद के अंदर गाल पर थप्पड़ मारा जाना चाहिए था।’’

यह विवाद गांधी के उस बयान से उपजा है जिसमें उन्होंने हिंदुओं को ‘‘हिंसक’’ बताया था।

सोमवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक सभा को संबोधित करते हुए शेट्टी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी जिस क्षेत्र में जाते हैं, उसके आधार पर अपना धार्मिक रुख बदल लेते हैं।

उन्होंने दावा किया कि गांधी खुद को गुजरात में भगवान शिव का भक्त, तमिलनाडु में नास्तिक और केरल में धर्मनिरपेक्ष बताते हैं।

हाल में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा 99 सीट जीतने को लेकर शेट्टी ने तंज कसते हुए कहा कि गांधी इस परिणाम को ‘‘बड़ी उपलब्धि’’ मान रहे हैं।

संसद में भगवान शिव की तस्वीर थामने के संदर्भ में गांधी की आलोचना करते हुए शेट्टी ने कहा, ‘‘पागल आदमी को यह नहीं पता कि अगर भगवान शिव ने अपनी तीसरी आंख खोल दी तो वह भस्म हो जाएंगे।’’

इस बीच, पूर्व मंत्री बी. रामनाथ राय, एमएलसी मंजूनाथ भंडारी और इवान डिसूजा सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने शेट्टी के बयान की निंदा करते हुए मंगलुरु में प्रेसवार्ता की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RCB, WPL 2026 11th Match Scorecard: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स महिला ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला के सामने रखा 167 रनों का टारगेट, शैफाली वर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 3rd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs New Zealand 3rd ODI Match Stats And Preview: तीसरे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Punjab State Dear Lohri Makar Sankranti Bumper Lottery 2026 Result: आज रात 8 बजे घोषित होंगे ‘डियर लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर लॉटरी 2026’ के नतीजे, लकी ड्रा विजेता सूची देखें

\