देश की खबरें | राष्ट्रीय कार्यकारिणी की तैयारियों के सिलसिले में नड्डा की अध्यक्षता में हो रही भाजपा की बैठक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की तैयारियों के मद्देनजर पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को राष्ट्रीय महासचिवों के साथ एक बैठक की। पार्टी मुख्यालय में यह बैठक फिलहाल जारी है।

नयी दिल्ली, 10 जनवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की तैयारियों के मद्देनजर पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को राष्ट्रीय महासचिवों के साथ एक बैठक की। पार्टी मुख्यालय में यह बैठक फिलहाल जारी है।

बैठक में नड्डा के अलावा राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी एल संतोष, अरूण सिंह, तरूण चुग, दुष्यंत गौतम, सी टी रवि, विनोद तावड़े और डी पुरंदेश्वरी सहित अन्य महासचिव मौजूद हैं।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक 16-17 जनवरी को दिल्ली में होनी है और इसमें नड्डा के कार्यकाल विस्तार को मंजूरी दी जा सकती है।

सूत्रों ने बताया कि महासचिवों की बैठक में कार्यकारिणी स्थल और इससे जुड़ी व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा की जाएगी। साथ ही कार्यकारिणी के एजेंडे पर भी चर्चा की जाएगी, जिनमें प्रमुख रूप से नौ राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति पर विचार किया जाना और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेना शामिल है।

कार्यकारिणी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और देश भर के वरिष्ठ भाजपा नेता शिरकत करेंगे, जो इसके सदस्य हैं।

पार्टी प्रमुख के रूप में नड्डा का तीन साल का कार्यकाल इस महीने के अंत में पूरा हो रहा है और इस बात की पूरी संभावना है कि आगामी चुनावों को देखते हुए उनका कार्यकाल बढ़ाया जाए।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

कल का मौसम 16 मई: उत्तर भारत में भीषण लू का अलर्ट; अंडमान पहुंचा मानसून, जानें अपने शहर का हाल

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट