देश की खबरें | भाजपा ने फडणवीस को शंकरराव चव्हाण जैसा बना दिया: आंबेडकर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वंचित बहुजन आघाड़ी के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने देवेंद्र फडणवीस को कांग्रेस के दिवंगत नेता शंकरराव चव्हाण जैसा बना दिया जिन्हें मुख्यमंत्री रहने के बाद निचला पद स्वीकार करना पड़ा था।

पुणे, एक जुलाई वंचित बहुजन आघाड़ी के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने देवेंद्र फडणवीस को कांग्रेस के दिवंगत नेता शंकरराव चव्हाण जैसा बना दिया जिन्हें मुख्यमंत्री रहने के बाद निचला पद स्वीकार करना पड़ा था।

बृहस्पतिवार को तेजी से बदले घटनाक्रम में फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री एवं शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। हालांकि पहले माना जा रहा था कि शिंदे की अगुवाई में शिवसेना के बागी विधायकों के साथ मिलकर भाजपा सरकार बनायेगी और फडणवीस मुख्यमंत्री बनेंगे।

फडणवीस ने पहले कहा था कि वह नयी सरकार का हिस्सा नहीं बनेंगे। लेकिन बाद में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने फडणवीस से बतौर उपमुख्यमंत्री सरकार में शामिल होने का अनुरोध किया है।

इस घटनाक्रम पर आंबेडकर ने ट्वीट किया, ‘‘ बेचारे फडणवीस को भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने शंकरराव चव्हाण बना दिया।’’

उन्होंने बाद में संवाददाताओं से कहा, ‘‘पहले शंकरराव चव्हाण (1975 में) मुख्यमंत्री थे। बाद में (तत्कालीन प्रधानमंत्री) इंदिरा गांधी के निर्देश पर वह सरकार का हिस्सा बने एवं वित्त मंत्री बने। चव्हाण ने दिल्ली से मिले निर्देशों का पालन किया।’’

उन्होंने कहा कि इसी तरह, फडणवीस को उपमुख्यमंत्री का पद संभालने का निर्देश दिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड