देश की खबरें | भाजपा ने बुलडोज़र को अपनी ग़ैरक़ानूनी ताक़त दिखाने का प्रतीक बनाया : अखिलेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के जहांगीरपुरी में अतिक्रमण रोधी अभियान के तहत बुलडोजर से कई भवन ढहाए जाने को लेकर उठे विवाद के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली नगर निगम चुनाव जीतने के लिए माहौल बना रही है।

लखनऊ, 20 अप्रैल दिल्ली के जहांगीरपुरी में अतिक्रमण रोधी अभियान के तहत बुलडोजर से कई भवन ढहाए जाने को लेकर उठे विवाद के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली नगर निगम चुनाव जीतने के लिए माहौल बना रही है।

अखिलेश ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘‘बुलडोज़र को लेकर देशभर में आक्रोश पैदा हो रहा है। भाजपाई ग़ैरक़ानूनी तरीक़े से अपने विरोधियों के निर्माण को अवैध घोषित कर बुलडोज़र चलवा रहे हैं।"

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, "भाजपा ने बुलडोज़र को अपनी ग़ैरक़ानूनी ताक़त दिखाने का प्रतीक बना लिया है। मुसलमान व अन्य अल्पसंख्यक, पिछड़े व दलित इनके निशाने पर हैं। अब तो इनके उन्माद का शिकार हिंदू भी हो रहे हैं। भाजपा दरअसल संविधान पर ही ये बुलडोज़र चला रही है।"

अखिलेश ने भाजपा को सलाह दी कि वह बुलडोजर को ही अपना प्रतीक चिन्ह बना ले।

उन्होंने कहा, ‘‘देश में हिन्दू-मुस्लिम हमेशा से मिलकर एक साथ रहते हैं, आगे भी रहना चाहते हैं, लेकिन भाजपा और भाजपा द्वारा नियंत्रित मीडिया को हिन्दू मुस्लिम की यह एकता बर्दाश्त नहीं।"

अखिलेश ने कहा, "अब जनता भाजपाइयों के घरों, कार्यालयों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों के निर्माण की वैधता की जाँच का आंदोलन छेड़ेगी और सच सबके सामने लाएगी।"

गौरतलब है कि दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में पिछले दिनों हनुमान जयंती के मौके पर शोभा यात्रा निकाले जाने के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसा हुई थी। इसके बाद वहां भाजपा शासित उत्तर दिल्ली नगर निगम द्वारा अतिक्रमण रोधी अभियान के तहत कई निर्माणों को ढहाया गया है। उच्चतम न्यायालय ने इस अतिक्रमण रोधी अभियान पर रोक लगाने का आदेश दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू