देश की खबरें | केंद्र की भाजपा नीत सरकार तमिलनाडु के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : नड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार तमिलनाडु के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 14 जनवरी भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार तमिलनाडु के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने एम्स की स्थापना और चेन्नई-बेंगलुरु रक्षा गलियारा खोलने सहित राज्य के लिए केंद्र द्वारा उठाये गये विभिन्न कदमों का उल्लेख किया।

फसल कटाई के त्योहार के अवसर पर नम्मा ओरू पोंगल समारोहों में भाग लेते हुए नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने को कहा कि केंद्र का आत्मनिर्भर भारत अभियान तमिलनाडु में भी काम करे।

पार्टी की प्रदेश इकाई ने इस अवसर पर इन समारोहों का आयोजन किया।

नड्डा की तमिलनाडु यात्रा काफी मायने रखती है क्योंकि राज्य में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होना है।

नड्डा ने तमिल में अपना भाषण शुरू करते हुए कहा कि तमिलनाडु साधु-संतों की भूमि है, जिन्होंने मानवता में योगदान दिया है और राज्य की एक समृद्ध संस्कृति है जिसने देश के लोगों के लिए योगदान दिया है।

उन्होंने कहा , ‘‘मुझे संत तिरूवल्लुवर का योगदान याद आता है, जो न सिर्फ तमिलनाडु के लिए बल्कि पूरे देश के लिए है। तमिल विश्व की सबसे पुरानी है और तमिलनाडु को इसपर गर्व है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\