देश की खबरें | भाजपा नेताओं को आडवाणी से पूछना चाहिए कि उन्होंने जिन्ना के मजार पर सलामी क्यों दी थी: कांग्रेस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि उसके पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका में संवाददाता सम्मेलन में केरल के एक राजनीतिक दल ‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग’ (आईयूएमएल) के बारे में बात की है, न कि मोहम्मद अली जिन्ना की उस मुस्लिम लीग के संबंध में, जिसके साथ मिलकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कभी बंगाल में सरकार बनाई थी।
नयी दिल्ली, दो जून कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि उसके पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका में संवाददाता सम्मेलन में केरल के एक राजनीतिक दल ‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग’ (आईयूएमएल) के बारे में बात की है, न कि मोहम्मद अली जिन्ना की उस मुस्लिम लीग के संबंध में, जिसके साथ मिलकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कभी बंगाल में सरकार बनाई थी।
पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने यह भी कहा कि भाजपा के नेताओं को अपने ‘मार्गदर्शक मंडल के प्रमुख’ लालकृष्ण आडवाणी से पूछना चाहिए कि उन्होंने पाकिस्तान में जिन्ना की मजार पर सलामी क्यों दी थी और जिन्ना को सबसे बड़ा धर्मनिरपेक्ष क्यों बताया था?
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘राहुल गांधी ने जिस पार्टी का उललेख किया है उसका नाम आईयूएमएल है। वह एक पंजीकृत पार्टी है। अगर वह गलत पार्टी है, तो उसका पंजीकरण क्यों हैं?’’
वल्लभ ने कहा, ‘‘भाजपा को याद दिलाना चाहता हूं कि यह वो मुस्लिम लीग नहीं है, जिसके साथ मिलकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बंगाल में सरकार बनाई थी। वो जिन्ना की मुस्लिम लीग थी। आपका उस मुस्लिम लीग से प्रेम ज्यादा है, तो आपको लगता है कि मुस्लिम लीग का मतलब वही है। जिन्ना ने जिसकी स्थापना की थी, जिसके साथ आपने (भाजपा) सरकार बनाई थी, उसके बारे में राहुल जी ने बात नहीं की है।’’
उन्होंने दावा किया, ‘‘भाजपा के संस्थापक और मार्गदर्शक मंडल के प्रमुख लालकृष्ण आडवाणी ने जिन्ना के मजार पर सलामी दी थी और कहा था कि दुनिया के सबसे बड़े धर्मनिरपेक्ष जिन्ना थे।’’
वल्लभ ने कहा, ‘‘ भारत के कई प्रधानमंत्री, राजनयिक, खिलाड़ी, लेखक और नेता पाकिस्तान गए, लेकिन जिन्ना के मजार पर कौन गया? भाजपा के संस्थापक आडवाणी जी ने जिन्ना के बारे में जो भी कहा था, वो अभी भी वहां लिखा है।’’
उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग जो आईयूएमएल की बात कर रहे हैं, वो आडवाणी जी से पूछें कि जिन्ना की मजार पर उन्होंने सलामी क्यों दी, जिन्ना को सबसे बड़ा धर्मनिरपेक्ष क्यों बताया?
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)