देश की खबरें | सिंधिया के स्वागत में उमड़े भाजपा नेताओं ने कोविड-19 के दिशा-निर्देश ताक पर रखे : कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार इंदौर आये ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत के दौरान सत्तारूढ़ भाजपा के नेताओं ने कोविड-19 से बचाव के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

इंदौर (मध्य प्रदेश), 17 अगस्त कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार इंदौर आये ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत के दौरान सत्तारूढ़ भाजपा के नेताओं ने कोविड-19 से बचाव के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने एक बयान में कहा, "तस्वीरें साफ बताती हैं कि स्थानीय हवाई अड्डे के परिसर में सिंधिया के स्वागत में जुटे भाजपा नेता कोविड-19 से बचाव के दिशा-निर्देशों का खुलेआम उल्लंघन करते हुए एक-दूसरे से सटकर कतार में खड़े थे। धक्का-मुक्की के बीच उन्होंने सिंधिया को गुलदस्ते भी भेंट किये।"

यह भी पढ़े | Nithyananda: भगोड़ा नित्यानंद गणेश चतुर्थि पर रिजर्व बैंक की करने जा रहा है स्थापना.

उन्होंने कहा कि सिंधिया के वफादार समर्थकों में गिने जाने वाले राज्य के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट भी 49 वर्षीय राज्यसभा सांसद के स्वागत के लिये हवाई अड्डे पहुंचे थे, जबकि कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज के बाद सिलावट को तीन दिन पहले ही अस्पताल से छुट्टी दी गयी है।

शुक्ला ने कहा, "कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त होने वाले आम मरीजों को डॉक्टरों द्वारा सलाह दी जाती है कि वे सात दिन तक अपने घर में अलग रहें। लेकिन अपने राजनीतिक आका सिंधिया के स्वागत के लिये सिलावट ने इस सलाह का पालन करने की जहमत नहीं उठायी।"

यह भी पढ़े | JP Nadda Attacks On Rahul Gandhi: जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले- चीन के लोगों से आपने और आपकी मां ने पैसे लिए.

उधर, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता उमेश शर्मा ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सिंधिया के स्वागत के दौरान सिलावट और पार्टी नेताओं ने कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का हरसंभव पालन किया। उन्होंने कहा, "राज्य में अपनी सत्ता खोने के बाद कांग्रेस सिंधिया के बारे में अनर्गल आरोप लगाकर अपनी खीझ उतार रही है।"

राज्य के आगामी विधानसभा उपचुनावों को लेकर बढ़ती राजनीतिक सरगर्मियों के बीच सिंधिया, इंदौर और उज्जैन के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे। वह उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर की शाही सवारी (पारम्परिक शोभायात्रा) में भी शामिल हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England 2nd Semi Final Match: 25 हजार में बिक रहा था सेमीफाइनल का टिकट, एक शख्स गिरफ्तार

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\