देश की खबरें | भाजपा नेता वोट बटोरने के लिए हेलीकॉप्टर से घूम रहे : मुख्यमंत्री सोरेन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को विपक्षी भाजपा पर प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि उसके नेता वोट बटोरने के लिए हेलीकॉप्टर से इधर-उधर घूम रहे हैं और वे विधानसभा चुनावों से पहले ‘‘वोट बैंक की राजनीति में लगे हुए हैं।’’

रांची, एक अक्टूबर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को विपक्षी भाजपा पर प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि उसके नेता वोट बटोरने के लिए हेलीकॉप्टर से इधर-उधर घूम रहे हैं और वे विधानसभा चुनावों से पहले ‘‘वोट बैंक की राजनीति में लगे हुए हैं।’’

सोरेन ने बोकारो में करीब 1,241 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए कहा कि सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन लोगों के व्यापक हित में विकास परियोजनाओं को क्रियान्वित करने में व्यस्त है।

उन्होंने कहा कि राज्य में दो-तीन माह बाद चुनाव होने वाला है और उनके कुछ विरोधी नेता गांव-देहात में वोट बटोरने के लिए हेलीकॉप्टर से इधर- उधर घूम रहे हैं।

सोरेन ने कहा, ‘‘...वे राज्य में केवल वोट बैंक की राजनीति करते हैं। न तो वे और न ही उनके मातहत अधिकारी आदिवासियों और गरीबों की जरूरतों के प्रति संवेदनशील हैं। उन्हें केवल वोट की चिंता है।’’

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि झामुमो नीत सरकार और उसके नेताओं के खिलाफ एक बड़ी साजिश रची गई और झारखंड में ‘‘विकास कार्य रोकने’’ के लिए उन्हें जेल में डाल दिया गया।

मुख्यमंत्री ने ‘मंईयां सम्मान योजना’ जैसी योजनाओं की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा, ‘‘उन्होंने (भाजपा) लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को अस्थिर करने के लिए सभी केंद्रीय एजेंसियों को लगा दिया है, लेकिन हम नहीं रुकेंगे। हम दो साल तक कोविड महामारी से प्रभावित रहे और कई चुनौतियों का सामना किया, लेकिन हमारा विकास कार्य बेरोकटोक जारी है।’’

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार द्वारा शुरू की गई कई योजनाएं राज्य में समाज के सभी वर्गों को लाभ पहुंचा रही हैं।

झारखंड में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू