देश की खबरें | राष्ट्रव्यापी अभियान में बजट की खूबियां बता रहे हैं भाजपा नेता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय मंत्रियों सहित भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने देश में अलग-अलग जगहों पर संवाददाता सम्मेलन करके राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत शनिवार को लोगों को केन्द्रीय बजट के फायदे गिनाए और आने वाले दिनों में भी यह अभियान जारी रहेगा।

नयी दिल्ली, छह फरवरी केन्द्रीय मंत्रियों सहित भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने देश में अलग-अलग जगहों पर संवाददाता सम्मेलन करके राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत शनिवार को लोगों को केन्द्रीय बजट के फायदे गिनाए और आने वाले दिनों में भी यह अभियान जारी रहेगा।

आंध्रप्रदेश में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत सरकार ने स्वास्थ्य और कल्याण संबंधी कदमों पर विशेष ध्यान दिया है। वहीं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बस नकवी ने कहा कि बजट का लक्ष्य समाज के सभी तबकों को मजबूत करना और आत्मनिर्भर भारत को आगे बढ़ाना है।

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी ने बताया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर रविवार को क्रमश: मुंबई और पुणे में पत्रकारों से बातचीत करेंगे।

केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने जम्मू में कहा कि बजट में स्वास्थ्य, कृषि और ढ़ांचागत विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है।

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पणजी में कहा कि संप्रग सरकार के मुकाबले, भाजपा नीत राजग सरकार में कृषि क्षेत्र के लिए बजटीय अनुदान को बढ़ाया गया है।

उन्होंने बताया कि संप्रग के शासनकाल में 2009-14 तक कृषि बजट 88,000 करोड़ रुपये था जो राजग के 2014-20 के शासनकाल में बढ़कर चार लाख करोड़ रुपये हो गया है।

उन्होंने दावा किया कि कुछ लोग नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों को गुमराह कर रहे हैं, देश को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वाम मोर्चा और ‘टुकड़े टुकड़े’ गिरोह इसके पीछे हैं।

बलूनी ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने लखनऊमें और अन्य नेताओं ने देश के अलग-अलग हिस्सों में पत्रकारों से बातचीत की।

सीतारमण ने एक फरवरी को संसद में केन्द्रीय बजट पेश किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट