देश की खबरें | भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने महाराष्ट्र के राज्यपाल से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्यसभा के पूर्व सदस्य और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने रविवार को यहां राजभवन में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की।

मुंबई, 18 दिसंबर राज्यसभा के पूर्व सदस्य और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने रविवार को यहां राजभवन में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की।

राजभवन ने एक बयान में कहा कि यह शिष्टाचार मुलाकात थी।

इस मुलाकात से एक दिन पहले विपक्षी महाविकास आघाड़ी (एमवीए) के घटक दलों और अन्य दलों ने छत्रपति शिवाजी महाराज तथा समाज सुधारक महात्मा फुले एवं सावित्रिबाई फुले का ‘अपमान’ करने को लेकर कोश्यारी को पद से हटाने की मांग करते हुए एकनाथ शिंदे-भाजपा सरकार के खिलाफ मुंबई में ‘हल्ला बोल’ मार्च निकाला था।

एमवीए में शिवसेना (उद्धव ठाकरे समूह), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस शामिल है।

यह बैठक इसलिए मायने रखती है कि स्वामी ने पहले सोलापुर जिले की मंदिर नगरी पंढरपुर में एक गलियारा (कॉरिडोर) बनाने की महाराष्ट्र सरकार की योजना का कथित रूप से विरोध किया था। सरकार ने काशी विश्वनाथ परियोजना की तर्ज पर विठ्ठल और रुक्मिणी मंदिर के आसपास कॉरिडोर निर्मित करने का प्रस्ताव किया है।

हालांकि, इस परियोजना के लिए शहर में कुछ धार्मिक व आवासीय ढांचों को ध्वस्त करने की जरूरत है, जिसका कुछ वर्ग विरोध कर रहा है।

पंढरपुर मंदिर में सालाना लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिसके चलते सरकारी मशीनरी और पुलिस बल पर काफी दबाव पड़ता है। कॉरीडोर का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुविधा उपलब्ध कराना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी