देश की खबरें | भाजपा नेता ने ‘एक्सपायर’ दवा देने के मामले में ममता का इस्तीफा मांगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने भाजपा के अन्य नेताओं के साथ शुक्रवार को यहां एक रैली निकाली और मिदनापुर के अस्पताल में कथित तौर पर ‘एक्सपायर’ हो चुके ‘इन्ट्रावीनस (आईवी) फ्लूड’ दिए जाने को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और स्वास्थ्य सचिव एनएस निगम के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग की।

कोलकाता, 24 जनवरी पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने भाजपा के अन्य नेताओं के साथ शुक्रवार को यहां एक रैली निकाली और मिदनापुर के अस्पताल में कथित तौर पर ‘एक्सपायर’ हो चुके ‘इन्ट्रावीनस (आईवी) फ्लूड’ दिए जाने को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और स्वास्थ्य सचिव एनएस निगम के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग की।

‘एक्सपायर’ हो चुके ‘इन्ट्रावीनस (आईवी) फ्लूड कथित रूप से चढ़ाने से एक महिला की मौत हो गई थी और चार अन्य गंभीर रूप से बीमार पड़ गई थीं।

अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सरकार पर राज्य के स्वास्थ्य विभाग और स्वास्थ्य मंत्री से दोष हटाने के लिए डॉक्टरों को फंसाने का आरोप लगाया।

मोहम्मद अली पार्क के निकट आयोजित रैली में अधिकारी ने कहा, "मैं भाजपा की डॉक्टर शाखा के सदस्यों के साथ राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस से मिलूंगा और उन्हें स्थिति से अवगत कराऊंगा।"

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने इस घटना के लिए स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी संभाल रही बनर्जी और निगम को जिम्मेदार ठहराया।

अधिकारी ने रैली को कॉलेज स्क्वायर से एस्प्लेनेड तक नहीं जाने देने के लिए पुलिस की भी आलोचना की। उन्होंने कहा, "ममता प्रशासन डरा हुआ है। उन्होंने हमारी रैली को एस्प्लेनेड तक पहुंचने से रोक दिया, इसलिए हम इसे सी.आर. एवेन्यू पर एमडी अली पार्क के पास इसे आयोजित कर रहे हैं। यहां लोगों की भीड़ देखिए।”

हजारों भाजपा समर्थकों ने कॉलेज स्क्वायर से मोहम्मद अली पार्क तक मार्च किया, वे हाथों में सलाइन की बोतलें लिए हुए थे और नारे लगा रहे थे, 'एक मांग, मुख्यमंत्री का इस्तीफा।'

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now