देश की खबरें | भाजपा नेता ने अपनी पत्नी और तीन बच्‍चों को गोली मारी, तीनों बच्‍चों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सहारनपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय नेता ने विवाहेतर संबंध के शक में अपनी पत्नी और तीन बच्चों को गोली मार दी जिसमें तीनों बच्चों की मौत हो गई तथा गंभीर हालत में पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सहारनपुर (उप्र), 22 मार्च सहारनपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय नेता ने विवाहेतर संबंध के शक में अपनी पत्नी और तीन बच्चों को गोली मार दी जिसमें तीनों बच्चों की मौत हो गई तथा गंभीर हालत में पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सजवान ने बताया कि यह घटना सागाठेड़ा गांव में हुई जब रोहिल्ला ने पुलिस को सूचना दी कि उसने अपने परिवार को गोली मार दी है।

एसएसपी ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने पर रोहिल्ला ने पुलिस को बताया कि वह कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था, क्योंकि उसे शक था कि उसकी पत्नी पर विवाहेतर संबंध है।

अधिकारी ने बताया कि उसकी बेटी श्रद्धा (12) और बेटे देवांश (पांच) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी नेहा (36) और बेटे शिवांश (सात) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि बाद में शिवांश की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई और नेहा को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सजवान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

इस बीच, गंगोह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक किरत सिंह ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि घटना किस वजह से हुई। यह दर्दनाक है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट