देश की खबरें | भाजपा नेता जाखड़ ने अकाली गुटों से मतभेद भुलाने, एकजुट होने की अपील की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा की पंजाब इकाई के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने रविवार को कहा कि सभी अकाली धड़ों को अपना अहंकार त्यागकर और मतभेद भुलाकर एकजुट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक मजबूत पंथिक पार्टी न केवल राज्य के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए जरूरी है।

चंडीगढ़, आठ जून भाजपा की पंजाब इकाई के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने रविवार को कहा कि सभी अकाली धड़ों को अपना अहंकार त्यागकर और मतभेद भुलाकर एकजुट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक मजबूत पंथिक पार्टी न केवल राज्य के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए जरूरी है।

जाखड़ ने कहा कि यह वरिष्ठ अकाली नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींडसा को ‘‘सच्ची श्रद्धांजलि’’ होगी।

ढींडसा का 28 मई को मोहाली के एक निजी अस्पताल में वृद्धावस्था संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते निधन हो गया था। वह 89 वर्ष के थे।

जाखड़ संगरूर जिले में ढींडसा को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता ढींडसा के अंतिम अरदास में उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र हुए।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह सहित अन्य भी उपस्थित थे।

जाखड़ ने कहा, ‘‘सभी अकाली गुटों को अपना अहंकार त्यागकर समुदाय के हितों के लिए एकजुट होना चाहिए तथा पंथ और पंजाब के लिए आगे आना चाहिए। यही सुखदेव सिंह ढींडसा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।’’

ढींडसा के साथ अपनी पिछली मुलाकात का जिक्र करते हुए शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि वरिष्ठ अकाली नेता ने पंथिक एकता की बात कही थी।

शिअद प्रमुख ने सभी से पंथ और पंजाब के कल्याण के लिए एक साथ आने की अपील की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\