देश की खबरें | भाजपा नेता अशोक ने कांग्रेस पर पाकिस्तान को ‘अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन’ देने का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस पर पाकिस्तान का “अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन करने” का मंगलवार को आरोप लगाया।

बेंगलुरु, 29 अप्रैल कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस पर पाकिस्तान का “अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन करने” का मंगलवार को आरोप लगाया।

अशोक ने कहा कि अगर कांग्रेस नेता दावा करते हैं कि आतंकवादी “धर्म के आधार पर हत्या नहीं करते”, तो उन्हें मीडिया और पीड़ितों के खिलाफ मामला दर्ज कराना चाहिए।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अशोक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चित्रण को लेकर भी कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने कांग्रेस की ओर से पेश किए गए चित्र को “अपराध” बताया, जो प्रधानमंत्री का अपमान करती है।

अशोक ने कहा, “अगर कांग्रेस दावा करती है कि आतंकवादी धर्म के आधार पर हत्या नहीं करते हैं, तो उसे मीडिया और पीड़ितों के खिलाफ मामला दर्ज कराना चाहिए। अन्यथा, उसे घुटने टेककर माफी मांगनी चाहिए। जो लोग पाकिस्तान के पक्ष में बयान देते हैं, वे देशद्रोही हैं।”

उन्होंने यहां संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि कांग्रेस ने ऐसी सामग्री पोस्ट की है, जिससे मोदी की छवि को ठेस पहुंची है।

अशोक ने कहा कि कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और मंत्री थिम्मापुर की टिप्पणियां पार्टी के आधिकारिक रुख को नहीं दर्शाती हैं।

उन्होंने कहा, “अगर ऐसा है, तो उनमें क्या गरिमा बची है? उनकी अपनी पार्टी के सदस्य ही उनका सम्मान नहीं करते। प्रधानमंत्री की छवि को अपमानजनक तरीके से पेश करना अपराध है।”

मंत्री थिम्मापुर ने शनिवार को दावा किया था कि पहलगाम हमले के दोषियों ने पीड़ितों के नाम या धर्म नहीं पूछे होंगे। उन्होंने कहा था, “हमले को लेकर किसी विशेष धर्म को निशाना बनाना अनुचित है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू