देश की खबरें | भाजपा ने कृषि कानूनों को लेकर जागरुकता अभियान शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने किसान कल्याण कानूनों के संबंध में किसानों को गुमराह करने का कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि वह किसानों और जनता को गुमराह करके सत्ता में वापस नहीं कर सकती।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 30 सितम्बर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने किसान कल्याण कानूनों के संबंध में किसानों को गुमराह करने का कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि वह किसानों और जनता को गुमराह करके सत्ता में वापस नहीं कर सकती।

पूनियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत केन्द्र सरकार द्वारा बनाए गए नये कृषि कानूनों को लेकर जागरुकता अभियान की शुरुआत कर रहे थे। इसके तहत पूनियां ने फेसबुक पर 'किसान कल्याण सम्पर्क अभियान' शुरू करते हुए कहा, ‘‘किसानों के कल्याण के लिये बनाए गए इन तीन कानूनों ने किसानों की तकदीर और तस्वीर बदलने की प्रतिबद्धता जतायी है।’’

यह भी पढ़े | बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव ने कहा- बिहार में NDA गठबंधन के तहत, BJP, JDU, LJP एक साथ मिलकर लड़ेगी चुनाव: 30 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि कृषि उपज व्यापार व वाणिज्य संवर्धन और सरलीकरण कानून, 2020 के तहत किये गये प्रावधान के अनुसार किसान अपनी उपज को मंडी के बाहर, देश में कहीं भी और अपनी तय की गई कीमत पर बेच सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘बहुत बड़ा भ्रम फैलाया गया कि इन कानूनों के कारण अनाज मंडी खत्म हो जायेंगी। लेकिन अब यह साफ हो गया है कि मंडी रहेगी और वहां भी निर्बाध व्यापार चलेगा।’’

पूनियां ने कहा कि इन कानूनों से रोजगार की संभावनाएं बढेंगी, प्रतिस्पर्धा बढेगी और इससे निश्चित रूप से किसानों को अपनी उपज अच्छे दामों पर बेचने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape: BJP नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कानपुर एनकाउंटर की तरफ किया इशारा, कहा- वह योगी का प्रदेश है कभी भी गाड़ी पलट जाती है.

उन्होंने कहा कि इस मुहिम के तहत पार्टी के सांसद, विधायक और अन्य नेता गांव की चौपाल तक जायेंगे और किसानों को जागरूक बनाएंगे।

इन कानूनों का विरोध करने को लेकर कांग्रेस पर पलटवार करते हुए पूनियां ने कहा, ‘‘55 साल तक लूट और झूठ के आधार पर राज करने वाली कांग्रेस अब नीति, सिद्धांत और व्यवहारों से नकार दी गई है और साढे तीन राज्यों में सिमट गई है।’’

इस अभियान के तहत एक अक्टूबर को केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल और कैलाश चौधरी इन कानूनों को जानकारी फेसबुल लाईव के जरिये देंगे।

भाजपा प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने कहा कि इस मुहिम को 10 अक्तूबर तक चलाया जायेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\