देश की खबरें | भाजपा-जद(एस) कर्नाटक में कांग्रेस सरकार को हटाना चाहते हैं : शिवकुमार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने रविवार को आरोप लगाया कि भाजपा और जनता दल (सेक्युलर) राज्य की कांग्रेस सरकार को किसी भी तरह से हटाना चाहते हैं, लेकिन वे सफल नहीं होंगे।

बेंगलुरु, 27 अप्रैल कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने रविवार को आरोप लगाया कि भाजपा और जनता दल (सेक्युलर) राज्य की कांग्रेस सरकार को किसी भी तरह से हटाना चाहते हैं, लेकिन वे सफल नहीं होंगे।

शिवकुमार ने यह भी कहा कि 2028 के राज्य विधानसभा चुनावों में कांग्रेस फिर से सत्ता में आएगी।

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख, राज्य में पार्टी की सरकार बनने के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इसकी उपलब्धियों को रेखांकित करने और बेंगलुरु ग्रामीण जिले में विभिन्न विकास कार्यों को शुरू करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

शिवकुमार ने कहा, ‘‘आपने (जनता ने) हमें जो ताकत दी है, उसे हम भूल नहीं सकते। कर्नाटक सरकार आज अपने प्रशासन के लिए जानी जाती है। हमने 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट पेश किया है और सभी के लिए समान अधिकार और समान जीवन के सूत्र वाक्य के साथ सभी को हम साथ लेकर चल रहे हैं और कार्यक्रमों को लागू कर रहे हैं।’’

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा और जद(एस) से पूछा कि उन्होंने लोगों, महिलाओं, किसानों, युवाओं और रोजगार सृजन के कल्याण के लिए क्या किया है।

शिवकुमार ने कहा, ‘‘वे इस सरकार को किसी तरह हटाना चाहते हैं। कुछ केंद्रीय मंत्री यह सपना देख रहे हैं। लेकिन एक बात याद रखें कि 2028 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस फिर से राज्य की सत्ता में आएगी।’’

उनकी टिप्पणी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा भाजपा पर कर्नाटक में कांग्रेस सरकार गिरा कर सत्ता हथियाने की कोशिश करने का आरोप लगाने के कुछ दिनों बाद आई है।

उन्होंने राज्य में अपनी पार्टी के सदस्यों और नेताओं से सतर्क रहने और आंतरिक मतभेदों को दूर करते हुए एकजुट रहने का आग्रह किया।

इससे पहले, मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने भाजपा द्वारा लगाए गए आरोपों की ओर इशारा करते हुए कहा कि ‘गारंटी’ योजनाओं के कार्यान्वयन के कारण राज्य का खजाना खाली हो गया है, लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है।

उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया, ‘‘ऐसी स्थिति में, आज बेंगलुरु ग्रामीण क्षेत्र में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास कैसे किया जाता? अगर खजाना खाली होता तो ऐसा नहीं किया जा सकता था। भाजपा झूठ फैला रही है।’’

भाजपा की ‘जनाक्रोश यात्रा’ को ‘निराधार’ और ‘झूठ का पुलिंदा’ बताते हुए सिद्धरमैया ने दावा किया कि केंद्र की भाजपा नीत सरकार ने पिछले 11 वर्षों में आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ा दी हैं।

उन्होंने दावा किया, ‘‘अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बावजूद केंद्र ने गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा दी हैं। देश में महंगाई के लिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिम्मेदार हैं। इस बीच, राज्य में मेरे नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने न केवल विकास कार्यों को कार्यान्वित किया है, बल्कि योजनाओं की गारंटी भी दी है।’’

प्रदेश भाजपा आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि, मुस्लिमों के कथित तुष्टीकरण और दलित कल्याण के लिए निर्धारित धन के कथित दुरुपयोग को लेकर राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान 'जनआक्रोश यात्रा' कर रही है।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भाजपा जनता के समर्थन के बिना हमेशा पिछले दरवाजे से सत्ता में आई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Parsi New Year 2026 Messages: नवरोज मुबारक! इन हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes, Photo SMS के जरिए दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\