देश की खबरें | सनातन धर्म पर द्रमुक नेता की टिप्पणी पर बिहार में भाजपा, उसके सहयोगियों ने कडी प्रतिक्रिया दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने रविवार को तमिलनाडु के मंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) नेता उदयनिधि स्टालिन द्वारा "सनातन धर्म" के खिलाफ की गई टिप्पणी को "देशद्रोह" करार दिया और उनकी गिरफ्तारी की मांग की।

पटना, 03 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने रविवार को तमिलनाडु के मंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) नेता उदयनिधि स्टालिन द्वारा "सनातन धर्म" के खिलाफ की गई टिप्पणी को "देशद्रोह" करार दिया और उनकी गिरफ्तारी की मांग की।

राज्यसभा सांसद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद से द्रमुक के साथ उनकी निकटता के मद्देनजर इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने को भी कहा।

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा, "सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से करने के लिए उदयनिधि स्टालिन को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और जेल भेजा जाना चाहिए।" सुशील ने कहा, ‘‘यह बयान देशद्रोह के समान है क्योंकि स्टालिन ने आस्था को नुकसान पहुंचाने वाली बुराइयों को खत्म करने की वकालत नहीं की, बल्कि आस्था को ही जड़ से खत्म करने का आह्वान किया। द्रमुक ऐतिहासिक रूप से इस प्रकार की राजनीति से जुड़ी रही है।"

उदयनिधि स्टालिन के पिता एम के स्टालिन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री हैं और द्रमुक के प्रमुख हैं।

उदयनिधि ने शनिवार को लेखकों और कलाकारों की एक बैठक को संबोधित करते हुए ये टिप्पणियां कीं।

सुशील ने "नवगठित गठबंधन ‘इंडिया’, जिसका द्रमुक भी एक हिस्सा है, के प्रमुख नेताओं नीतीश कुमार, लालू प्रसाद और राहुल गांधी (कांग्रेस नेता)" की चुप्पी पर भी सवाल उठाया।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि बिहार में महागठबंधन सरकार भी "इसी प्रकार का हिंदू विरोधी रुख" प्रदर्शित कर रही है।

सुशील ने आरोप लगाया, "स्कूलों की छुट्टियों की सूची में बदलाव का उदाहरण लें। उन्होंने (बिहार की वर्तमान महागठबंधन सरकार) कई हिंदू त्योहारों पर स्कूल खुले रखने का फैसला किया है, लेकिन चेहल्लुम या पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन पर ऐसा करने की हिम्मत नहीं हुई। लोग गुस्से में हैं। रक्षा बंधन के दिन कोई भी छात्र स्कूल नहीं आया। "

केंद्रीय कैबिनेट में मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने लोकसभा क्षेत्र बेगुसराय में कहा, "द्रमुक नेता का बयान हिंदुओं के लिए एक चुनौती है, जिन्हें जाति के आधार से ऊपर उठकर एकजुट होना होगा और हिंदू विरोधी ‘इंडिया’ गठबंधन को हराना होगा।’’

लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी विवादास्पद टिप्पणी के लिए द्रमुक नेता पर निशाना साधा। उन्होंने नालंदा जिले में पत्रकारों से कहा, "मैं जानना चाहता हूं कि क्या नीतीश कुमार और लालू प्रसाद तमिलनाडु के अपने गठबंधन सहयोगी की विभाजनकारी राजनीति को स्वीकार करते हैं।"

चिराग के चाचा पशुपति कुमार पारस, जो एक केंद्रीय मंत्री हैं, ने समस्तीपुर में कहा, "यह बयान द्रमुक की विचारधारा का प्रतिबिंब हो सकता है। हम इस दृष्टिकोण को नहीं मानते हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू