देश की खबरें | जांच एजेंसियों का इस्तेमाल अपने राजनीतिक फायदे के लिए कर रही है भाजपा : माकन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान के प्रभारी अजय माकन ने सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई जैसी जांच एजेंसियों का इस्तेमाल अपने फायदे के लिये कर रही है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 31 अगस्त कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान के प्रभारी अजय माकन ने सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई जैसी जांच एजेंसियों का इस्तेमाल अपने फायदे के लिये कर रही है।

राजीव गांधी फाउंडेशन को मिले चंदे की जांच प्रवर्तन निदेशालय द्वारा किये जाने की भाजपा की मांग संबंधी सवाल पर माकन ने कहा,‘‘हमने राजस्थान और अन्य राज्यों में भी देखा है कि भाजपा ने ईडी, सीबीआई का इस्तेमाल अपने राजनीतिक फायदे के लिये किया है।’’

यह भी पढ़े | बांग्लादेश: पीएम शेख हसीना ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर PM मोदी को पत्र लिख शोक जताया: 31 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

प्रभारी के रूप में पहली बार राजस्थान आए माकन ने यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। माकन ने राज्य सरकार के कार्यों की प्रगति पर संतोष जताया।

माकन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘घोषणापत्र में किये गये वादों को मंत्रियों ने विभागवार उनके सामने रखा है। मैं खुश हूं और संतुष्ट हूं। यदि कोई सरकार अपने घोषणा पत्र के 60-70 प्रतिशत काम पूरे कर चुकी है तो मैं समझता हूं कि यह एक अच्छी रफ्तार है।’’

यह भी पढ़े | Ganpati Visarjan 2020: मुंबई पुलिस ने शहर में 35,000 कर्मियों को तैनात किया, 5000 से अधिक सीसीटीवी से रखी जाएगी निगरानी.

माकन ने कहा कि पार्टी घोषणा पत्र में किये गये वादों पर अपने काम व अन्य उपलब्धियों को दो अक्तूबर को जनता के सामने रखेगी।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय किया गया है कि जिला प्रभारी मंत्री अपने-अपने संबंधित जिले में महीने में एक बार स्थानीय नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और एक रिपोर्ट जयपुर में पार्टी मुख्यालय में पेश करेंगे।

माकन ने कहा ‘‘संगठन को मजबूत करने के लिये मैं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ प्रत्येक महीने में जिला प्रभारी मंत्रियों द्वारा पेश रिपोर्ट पर चर्चा करूंगा।’’

राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि मंत्रियों द्वारा उल्लेखित उपलब्धियों का मिलान घोषणापत्र के वादों के साथ किया जाएगा और दो अक्टूबर को लोगों के सामने पेश किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आज की बैठक में सकारात्मक सुझाव आए है जिससे संगठन को मजबूती मिलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड