भाजपा परेशान है, उसने कभी नहीं सोचा था कि इतने सारे दल एक साथ आएंगे: कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा

कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की आलोचना करने के लिए बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और कहा कि भगवा पार्टी इसलिए “परेशान” है क्योंकि इसने उम्मीद नहीं की थी कि विभिन्न राज्यों की इतनी सारी पार्टियां एक साथ आ सकती हैं।

मुंबई, 31 अगस्त:  कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की आलोचना करने के लिए बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और कहा कि भगवा पार्टी इसलिए “परेशान” है क्योंकि इसने उम्मीद नहीं की थी कि विभिन्न राज्यों की इतनी सारी पार्टियां एक साथ आ सकती हैं. बृहस्पतिवार और शुक्रवार को हो रही बैठक के आयोजन में शामिल देवड़ा ने उम्मीद जतायी कि गठबंधन का दायरा बढ़ेगा.

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यहां महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में कहा, “मुझे यकीन है कि हर कोई संविधान को मजबूत बनाना चाहता है। भारत के संविधान को मजबूत बनाना ही मुख्य उद्देश्य है जिसके लिए ये दल एक साथ आए हैं.” उन्होंने कहा, “अन्य विवरण आने वाले दिनों में और शुक्रवार को होने वाले संवाददाता सम्मेलन में पता चलेगा। मुंबई में इस ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक को सफल बनाने के लिए हर पार्टी एकजुट है। मेरा मानना है कि अगर मुंबई की बैठक सफल होती है, जो कि सफल होनी है तो यह ‘इंडिया’ की सफलता होगी.”

उन्होंने कहा, “गठबंधन सफल होगा और यदि ‘इंडिया’ गठबंधन सफल होता है, तो भारत का संविधान मजबूत होगा। यदि संविधान मजबूत होता है, तो भारत मजबूत होता है.'' भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया है कि ‘इंडिया’ ‘स्वार्थी गठबंधन’ है. इस बारे में पूछे जाने पर देवड़ा ने कहा, “ ये तो पहले से ही पता था कि भाजपा आलोचना करेगी. लेकिन भाजपा ने कभी नहीं सोचा था कि इतने राज्यों के इतने सारे दल एक साथ आ जाएंगे. जाहिर है कि वे इससे परेशान हैं.”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match 2026 Dhaka Weather Update: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान दूसरे वनडे में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें ढाका के मौसम का हाल

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Streaming In India: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच होगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त

Bangladesh vs Pakistan ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Preview: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा दूसरा वनडे, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\