देश की खबरें | देश पर तानाशाही तरीके से शासन कर रही है भाजपा : कांग्रेस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता रजनी पाटिल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर देश पर तानाशाही तरीके से शासन करने और सभी लोकतांत्रिक संस्थानों को खत्म करने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए रविवार को दावा किया कि राष्ट्र एक बड़े बदलाव के लिए तड़प रहा है।
श्रीनगर, 27 अगस्त कांग्रेस नेता रजनी पाटिल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर देश पर तानाशाही तरीके से शासन करने और सभी लोकतांत्रिक संस्थानों को खत्म करने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए रविवार को दावा किया कि राष्ट्र एक बड़े बदलाव के लिए तड़प रहा है।
रजनी पाटिल ने बारामूला जिले के सोपोर कस्बे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा पर यह आरोप लगाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा विभाजनकारी और नफरत की राजनीति कर रही है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि ये दोनों 'दुस्साहस' न केवल कांग्रेस के लिए बल्कि लोकतंत्र में विश्वास करने वाले सभी लोगों के लिए अस्वीकार्य और असहनीय हैं।
रजनी पाटिल ने कहा, ‘‘ यह सभी भारतीयों के लिए एकजुट होने और 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा की धोखेबाज और विभाजनकारी नीतियों को हराने का सही समय है। भाजपा देश पर तानाशाही तरीके से शासन कर रही है और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमला करने और उनके अधिकार को नष्ट करने का हर संभव प्रयास कर रही है, जो लोगों के अधिकारों की सुरक्षा की गारंटी देते हैं।’’
कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी पार्टी देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा के लिए हमेशा प्रयास करती रहेगी।
उन्होंने कहा, ‘‘ देश एक बड़े बदलाव के लिए तरस रहा है... लोकतांत्रिक संस्थाएं हमारे महान राष्ट्र की सुंदरता को दर्शाती हैं और जनता के व्यापक हितों में इनकी रक्षा करना कांग्रेस के लिए हमेशा सर्वोपरि रहेगा। ’’
रजनी पाटिल ने पिछले साल राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि इस यात्रा ने पूरे देश में प्यार और स्नेह का संदेश फैलाया है।
उन्होंने कहा, ‘‘ भाजपा इसे पचा नहीं पाई और कांग्रेस के खिलाफ दुष्प्रचार करने पर उतारू है। ’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)