देश की खबरें | भाजपा राजनीति के लिये भगवान राम के नाम को सड़कों पर घसीट रही है : हकीम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के मंत्री फिरहाद हकीम ने भाजपा पर राजनीतिक उद्देश्य के लिये भगवान राम का नाम जपने का आरोप लगाया और कहा कि भगवा पार्टी “भाड़े के सैनिकों” से राज्य का चुनाव नहीं जीत सकती।

कोलकाता, 27 जनवरी पश्चिम बंगाल के मंत्री फिरहाद हकीम ने भाजपा पर राजनीतिक उद्देश्य के लिये भगवान राम का नाम जपने का आरोप लगाया और कहा कि भगवा पार्टी “भाड़े के सैनिकों” से राज्य का चुनाव नहीं जीत सकती।

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता हकीम ने विधानसभा परिसर में संवाददाताओं से कहा कि किसी को ताना मारने या फिर राजनीतिक फायदे के लिये भगवान राम के नाम का इस्तेमाल करना बेहद गरिमाहीन है।

एक पत्रकार के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “कहीं भी और हर जगह ही जय श्री राम जपना भगवान राम के नाम को सड़कों पर घसीटने जैसा है और यह पूर्णत: मर्यादाहीन है।”

हकीम ने कहा, “भगवान का नाम जपने को लेकर विरोध करने की कोई बात नहीं है। लेकिन लोगों को यह ऐहसास होगा कि भाजपा धर्म और भगवान राम को उचित सम्मान नहीं दे रही।”

सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती का समारोह राज्य में बेहद कड़वाहट के साथ खत्म हुआ जब विक्टोरिया मेमोरियल पर आयोजित ‘पराक्रम दिवस’ के मुख्य समारोह में ‘जय श्री राम’ के नारे लगने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपना भाषण देने से इनकार कर दिया।

टीएमसी ने बनर्जी के साथ हुए “निंदनीय व्यवहार” पर कार्यक्रम में मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी की भी निंदा की।

टीएमसी नेता और ब्रत्य बसु ने कहा था कि यह घटना कुछ लोगों की “गलत मानसिकता” को दर्शाती है।

विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा द्वारा टीएमसी कार्यकर्ताओं को अपने पाले में खींचने से संबंधित एक सवाल पर उन्होंने कहा कि “भाड़े के सैनिकों” से भगवा पार्टी आगामी चुनाव नहीं जीत सकती।

भाजपा नेता शोवन चटर्जी के डायमंड हार्बर में पार्टी के कुछ नेताओं के संपर्क में होने की बात कही जा रही है। यह विधानसभा क्षेत्र ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक की है।

पश्चिम बंगाल में इस साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी