भाजपा दिल्ली की सड़कों पर गुंडागर्दी कर रही है: उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर सरकार की नई आबकारी नीति के खिलाफ ‘‘चक्का जाम’’ के बहाने शहर की सड़कों पर ‘‘गुंडागर्दी’’ करने का आरोप लगाया.

मनीष सिसोदिया (Photo Credits-ANI)

नयी दिल्ली, 4 जनवरी : दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर सरकार की नई आबकारी नीति के खिलाफ ‘‘चक्का जाम’’ के बहाने शहर की सड़कों पर ‘‘गुंडागर्दी’’ करने का आरोप लगाया. सिसोदिया ने आरोप लगाया कि भाजपा के शराब माफियाओं से संबंध हैं. उन्होंने एक बयान में कहा कि भाजपा के दिल्ली के शराब माफिया के साथ “पुराने संबंध” हैं और वे अपनी जेब भरने के लिए लोगों के 3,500 करोड़ रुपये “लूट” रहे हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा दिल्ली की सड़कों पर गुंडागर्दी कर रही है, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा रही है क्योंकि उनकी चोरी के स्रोत को बंद कर दिया गया है. जनता उन्हें माफ नहीं करेगी.’’ यह भी पढ़ें : बिहार में पेट्रोलिंग के दौरान एक सड़क हादसा, 3 पुलिस कर्मियों की मौत, 2 घायल

उन्होंने कहा कि दिल्ली में शराब की दुकानों की संख्या नहीं बढ़ी है. उन्होंने कहा कि 2015 में, 850 शराब की दुकानें थीं और नई आबकारी नीति के तहत अब तक केवल 501दुकानें ही खुली हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Scorecard: दिल्ली में कनाडा ने संयुक्त अरब अमीरात को दिया 151 रनों का लक्ष्य, हर्ष ठाकर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Score Update: दिल्ली में कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी कनाडा, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\