देश को अपनी ‘‘जागीर’’ समझ रही है भाजपा: महबूबा

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसद में अपने बहुमत के दम पर पूरे देश को अपनी ''जागीर'' समझ रही है।

Mehbooba Mufti

श्रीनगर, 05 सितंबर:  पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसद में अपने बहुमत के दम पर पूरे देश को अपनी ''जागीर'' समझ रही है. मुफ्ती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, ‘‘भारत की विविधता में एकता के मूलभूत सिद्धांत के प्रति भाजपा की नापसंदगी एक नये निचले स्तर पर पहुंच गई है। हिंदुस्तान और इंडिया से लेकर भारत के कई नामों का महत्व घटाकर अब केवल भारत करना उसकी संकीर्णता और असहिष्णुता को दर्शाता है.’’

मुफ्ती की यह टिप्पणी कांग्रेस के इस आरोप के बाद आयी है कि जी-20 रात्रिभोज के निमंत्रण में राष्ट्रपति को ‘प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया’ की जगह ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ कहकर संबोधित किया गया है और विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) से डर एवं नफरत के चलते नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार देश का नाम बदलने में जुट गई है. इस मुद्दे पर सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भाजपा की आलोचना करते हुए यह भी कहा, ‘‘भारत की आजादी के बाद के इतिहास में पहली बार, प्रचंड बहुमत वाली कोई पार्टी पूरे देश को अपनी जागीर समझ रही है.’’ महबूबा मुफ्ती ने ‘एक्स’ पर भारत की राष्ट्रपति का एक कथित निमंत्रण कार्ड भी पोस्ट किया, जिस पर लिखा है, "द प्रेसीडेंट आफ भारत.’’ उनके द्वारा पोस्ट किए गए निमंत्रण कार्ड की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की जा सकी है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

‘I Love My Daughter’: यूपी के मेरठ में तलाक के बाद बेटी का ढोल-नगाड़ों से भव्य स्वागत, पिता ने कहा- 'बेटी की खुशी सबसे ऊपर' (Watch Video)

India TV के चेयरमैन रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें