देश की खबरें | महाराष्ट्र सरकार न गिरा पाने के चलते भाजपा ‘भ्रमित’ है: शिवसेना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में सत्ताधारी दल शिवसेना ने बुधवार को कहा कि भाजपा महा विकास आघाडी की सरकार गिरा नहीं पा रही है इसलिए “भ्रमित” हो गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 29 जुलाई महाराष्ट्र में सत्ताधारी दल शिवसेना ने बुधवार को कहा कि भाजपा महा विकास आघाडी की सरकार गिरा नहीं पा रही है इसलिए “भ्रमित” हो गई है।

इससे पहले महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने शिवसेना के साथ सुलह करने संबंधी बयान दिया था जिससे पार्टी के नेता नाराज हो गए थे।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: गहलोत सरकार ने राज्यपाल को फिर भेजा विधानसभा सत्र का प्रस्ताव.

कहा जा रहा है कि पाटिल का बयान, महाराष्ट्र के लिए पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा के “अकेले दम” पर चलने के निर्णय के विरुद्ध है।

वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट किया था कि भाजपा और शिवसेना दोनों में से किसी ने भी पुनः एक साथ आने का प्रस्ताव नहीं दिया।

यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में 9211 नए मामले पाए गए, 298 की मौत: 29 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

शिवसेना ने कहा कि हालांकि नरेंद्र मोदी सरकार कोविड-19 की स्थिति को अच्छी तरह संभाल रही है, लेकिन भाजपा शासित प्रदेशों जैसे- मध्य प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक और हरियाणा में स्थिति खराब हो रही है।

पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में कहा गया, “ऐसे ज्यादातर राज्यों में भाजपा ने पिछली सरकारों को अस्थिर कर सत्ता हासिल की है।”

शिवसेना ने कहा कि भाजपा को इस भ्रम में नहीं रहना चाहिए कि राज्य के हितों की रक्षा भाजपा के साथ आने से ही होगी।

पाटिल ने एक मराठी समाचार चैनल से कहा था, “राज्य के हित के लिए यदि भाजपा संसदीय बोर्ड राज्य की इकाई को शिवसेना से गठबंधन करने का सुझाव देता है… तब भी मैं एक बात स्पष्ट करना चाहता हूं कि दोनों पार्टियां एक साथ आ भी गईं तब भी हम भविष्य में एक साथ चुनाव नहीं लड़ेंगे।”

इस पर पलटवार करते हुए शिवसेना ने कहा, “केवल इसलिए कि आप महाराष्ट्र में अपनी राजनीति नहीं चमका पा रहे हैं, आप राज्य के अस्तित्व पर आक्षेप नहीं लगा सकते।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\