देश की खबरें | भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन 40-50 साल तक त्रिपुरा पर शासन करेगा : मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा है कि पूर्वोत्तर के राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) - इंडिजनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) का गठबंधन 40-50 वर्षों तक शासन करेगा।

अगरतला, 17 मई त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा है कि पूर्वोत्तर के राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) - इंडिजनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) का गठबंधन 40-50 वर्षों तक शासन करेगा।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा ने राज्य में 2018 तक 25 वर्ष राज्य में शासन किया था।

मुख्यमंत्री के तौर पर एक साल पूरा होने पर साहा ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘लोगों ने भाजपा-आईपीएफटी के नेतृत्व वाली सरकार में पूरा भरोसा जताया है। हमारा गठबंधन राज्य में 40-50 वर्ष तक शासन करेगा क्योंकि हम विकास और उन्नति पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।’’

साहा पिछले साल बिप्लब कुमार देब की जगह मुख्यमंत्री बने थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ‘‘विकास कार्यों को शीर्ष पर’’ रख रही है।

साहा ने कहा कि उनकी सरकार कानून व्यवस्था को बनाए रखती है।

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ समस्याएं हो सकती हैं लेकिन इन मुद्दों के समाधान के लिए हम कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य एवं कृषि के अलावा राजमार्ग, रेलवे और हवाई मार्ग से कनेक्टिविटी सुधारने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी