देश की खबरें | भाजपा ने अनुच्छेद 370 को समाप्त करके संविधान का अपमान किया : महबूबा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को पिछले साल अनुच्छेद 370 को हटाने और जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के केंद्र के कदम को ''संविधान का अपमान'' करार दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, नौ नवंबर पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को पिछले साल अनुच्छेद 370 को हटाने और जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के केंद्र के कदम को ''संविधान का अपमान'' करार दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य को ''संसाधनों की लूट'' की बिक्री के लिए पेश कर दिया और स्थानीय लोगों को उनकी जमीन और नौकरी के संरक्षण से वंचित कर दिया।

यह भी पढ़े | Happy Birthday Avyan Tomar: 2 साल के हुए अव्यान तोमर उर्फ ​​’बेबी मफलर मैन’, सीएम अरविंद केजरीवाल ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई.

पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा ने कहा कि वे जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे की बहाली के लिए गुपकर घोषणापत्र गठबंधन (पीएजीडी) के तहत संघर्ष जारी रखेंगे, जिसका संविधान द्वारा आश्वासन दिया गया था।

जम्मू के पांच दिवसीय दौरे के अंतिम दिन महबूबा ने संवाददाताओं से कहा, '' जम्मू के लोग बेहद उदास हैं और मुझे लगता है कि यहां के हालात कश्मीर से भी ज्यादा खराब हैं। उन्हें बरगलाकर ऐसा भरोसा दिलाया गया कि अनुच्छेद 370 एवं अनुच्छेद 35ए से कश्मीरी मुसलमानों को फायदा है और इसे समाप्त करने से दूध की नदियां बहने लगेंगी और उद्योग-धंधे स्थापित होने एवं युवाओं के लिए रोजगार के रास्ते खुल जाएंगे। आज, वे निराश हैं।''

यह भी पढ़े | मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 599 नए केस, 20 की मौत: 9 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पीडीपी नेता ने कहा कि उद्योगपतियों, व्यापारियों, युवाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्गों सहित समाज के तमाम वर्गों ने पिछले पांच दिनों में उनसे मुलाकात की और विशेष दर्जे की समाप्ति को लेकर उनकी आने वाली पीढ़ियों के भविष्य पर चिंता व्यक्त की।

उन्होंने आरोप लगाया, '' उन्होंने (भाजपा नीत सरकार) ना केवल अनुच्छेद 370 समाप्त किया बल्कि संविधान का भी अपमान किया। महबूबा मुफ्ती झंडे के बारे में बात करती हैं, चाहे पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य के झंडे अथवा तिरंगे के बारे में, यह आसमान या चीन से नहीं आया बल्कि हमारे संविधान ने हमें यह अधिकार प्रदान किया, जिसे उन्होंने हमसे छीन लिया।''

महबूबा ने कहा कि पूरे जम्मू-कश्मीर के लोग ''घुटन'' महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि केवल मुसलमान ही मुझसे मुलाकात करने नहीं आए, हिंदू भी आए और उन लोगों ने अपनी चिंताएं व्यक्त कीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\