देश की खबरें | भाजपा ने राजस्थान में 'डबल इंजन' वाली सरकार बनाने का संकल्प लिया : चौधरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने सोमवार को कहा कि पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य से कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने और यहां 'डबल इंजन' वाली सरकार बनाने का संकल्प लिया है।

जयपुर, 23 जनवरी केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने सोमवार को कहा कि पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य से कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने और यहां 'डबल इंजन' वाली सरकार बनाने का संकल्प लिया है।

चौधरी ने कहा कि पार्टी की जन आक्रोश यात्रा के दौरान आम लोगों की जो समस्याएं सामने आईं, पार्टी उन्हें दूर करने के लिए काम करेगी और जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी करेगी।

यहां पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, "जन आक्रोश यात्रा के दौरान उठाई गई समस्याओं के समाधान के लिए जनता के साथ खड़े होने और राजस्थान से कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया है। निश्चित तौर पर राज्य में डबल इंजन वाली सरकार बनेगी।"

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में शीर्ष अधिकारी और विधायक संलिप्त हैं क्योंकि उनके आश्रय के बिना ऐसे गिरोह के लिए युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना संभव नहीं होगा।

चौधरी ने कानून व्यवस्था को लेकर भी राज्य सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया, ' महिलाओं के खिलाफ अपराध में राजस्थान अव्वल है और कांग्रेस सरकार ने इसे दंगों का राज्य बना दिया है।'

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री ने कहा, ' सत्तारूढ़ कांग्रेस की अंदरूनी कलह के कारण राज्य सरकार ने लोगों को भगवान के भरोसे छोड़ दिया है।'

भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से चरमरा चुका है और सरकार तुष्टिकरण की हदें पार कर चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\