देश की खबरें | भाजपा ने 2020 में जीती सभी सीटों को नरक बना दिया है: अरविंद केजरीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया कि उसने दिल्ली में उनके 10 साल के कार्यकाल के दौरान शहर में विकास कार्यों में बाधा डाली और जिन निर्वाचन क्षेत्रों में उसने जीत दर्ज की, उन्हें ‘नरक’ बना दिया।

नयी दिल्ली, 26 जनवरी आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया कि उसने दिल्ली में उनके 10 साल के कार्यकाल के दौरान शहर में विकास कार्यों में बाधा डाली और जिन निर्वाचन क्षेत्रों में उसने जीत दर्ज की, उन्हें ‘नरक’ बना दिया।

केजरीवाल ने यह टिप्पणी पांच फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार मनीष सिसोदिया के पक्ष में प्रचार करते हुए जंगपुरा निर्वाचन क्षेत्र में एक जनसभा में की।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘पिछली बार भाजपा ने आठ विधानसभा क्षेत्रों में जीत दर्ज की थी। उन्होंने अपने क्षेत्रों में कोई काम नहीं होने दिया। उन आठों विधायकों ने अपने विधानसभा क्षेत्र को नरक बना दिया। आप लोगों को भूलकर भी ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए।’’

उन्होंने मतदाताओं से सिसोदिया को विधायक चुनने की अपील करते हुए कहा कि उन्होंने और पूर्व उप मुख्यमंत्री सिसोदिया ने मिलकर सरकारी स्कूलों को उनके बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए बेहतरीन बनाया।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अब भाजपा वाले कह रहे हैं कि अगर उनकी सरकार बनी तो वे यहां भी सभी सरकारी स्कूल बंद कर देंगे। आपको किसे चुनना है - आप को, जो सरकारी स्कूल बनाती है या भाजपा, जो उन्हें बंद करती है।’’

पटपड़गंज सीट छोड़कर जंगपुरा से चुनाव लड़ रहे सिसोदिया ने चुनाव जीतने पर ‘परिवर्तनकारी’ शासन का वादा किया। उन्होंने कहा, ‘‘अगर मैं जंगपुरा से जीतता हूं तो यहां का हर भाई-बहन उपमुख्यमंत्री बनेगा। यहां के लोगों के काम को रोकने की हिम्मत कोई नहीं कर सकता।’’

जंगपुरा सीट पर भाजपा ने तरविंदर सिंह मारवाह और कांग्रेस ने फरहाद सूरी को उम्मीदवार बनाया है। विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू