देश की खबरें | भाजपा के पास सबूत हैं तो सीबीआई, ईडी किसी को गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही : आप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को सवाल किया कि यदि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास दिल्ली आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं को साबित करने वाले सबूत हैं तो सीबीआई और ईडी जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियां इस मामले में किसी को गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही हैं?

नयी दिल्ली, 20 सितंबर आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को सवाल किया कि यदि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास दिल्ली आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं को साबित करने वाले सबूत हैं तो सीबीआई और ईडी जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियां इस मामले में किसी को गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही हैं?

आप की प्रतिक्रिया ऐसे वक्त आई है जब भाजपा ने दावा किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के एक करीबी व्यक्ति को आबकारी नीति के तहत शराब का लाइसेंस दिया गया। अब यह नीति वापस ली जा चुकी है।

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन के दौरान करमजीत सिंह लांबा नाम के एक व्यक्ति की केजरीवाल और आप के विधायक सौरव भारद्वाज के साथ तस्वीरें दिखाईं और कहा कि वह शराब वितरण का ठेका हासिल करने वाली कंपनी यूनिवर्सल डिस्ट्रीब्यूटर्स में ना सिर्फ साझेदार थे, बल्कि उन्होंने आप के टिकट पर स्थानीय निकाय का चुनाव भी लड़ा था।

आप के विधायक दिलीप पांडेय ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा, ‘‘अगर आपके पास सारे सबूत हैं, तो सीबीआई-ईडी जैसी एजेंसियां किसी को गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही है? वे खाली क्यों बैठे हैं?’’

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा हर रोज संवाददाता सम्मेलन करके ‘‘निराधार, काल्पनिक और झूठे’’ आरोप लगा रही है क्योंकि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को मामले में कोई सफलता नहीं मिली है।

आप नेता ने कहा, ‘‘भाजपा हर किसी का समय बर्बाद करने और अपनी अक्षमता तथा हताशा दिखाने के लिए हर रोज संवाददाता सम्मेलन करती है।’’

पांडेय ने कहा कि भाजपा संवाददाता सम्मेलन में सिर्फ तस्वीरें दिखा रही है और बेबुनियाद आरोप लगा रही है क्योंकि सीबीआई, ईडी और पुलिस जैसी तमाम शक्तियां और एजेंसियां होने के बावजूद वह आबकारी नीति मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं करवा पाई है। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा बौखला गई है क्योंकि उसे गुजरात चुनाव में अपनी हार का आभास हो गया है।’’

पिछले हफ्ते, भाजपा ने एक स्टिंग साझा करते हुए दावा किया कि दिल्ली में आप नीत सरकार ने कुछ चुनिंदा लोगों की मदद के लिए अपनी आबकारी नीति बनाई और गोवा और पंजाब विधानसभा चुनावों में अपने अभियान के लिए कथित भ्रष्टाचार के माध्यम से अर्जित धन का उपयोग किया।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा से कथित स्टिंग आपरेशन को सीबीआई के साथ साझा करने को कहा और जांच एजेंसी को उन्हें चार दिनों के भीतर गिरफ्तार करने की चुनौती दी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी