देश की खबरें | ‘गिग वर्कर्स’ के लिए बनाए गए कानून को लागू करे भाजपा सरकार: गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार से ‘गिग वर्कर्स’ के कल्याण के लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा बनाए गए कानून को लागू करने की मांग की।

जयपुर, 29 मई राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार से ‘गिग वर्कर्स’ के कल्याण के लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा बनाए गए कानून को लागू करने की मांग की।

गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस की पूर्व सरकार ने जुलाई 2023 में राजस्थान प्लेटफॉर्म आधारित गिग वर्कर्स (पंजीकरण एवं कल्याण) अधिनियम बनाया था।

विभिन्न ऐप आधारित सेवाओं को पहुंचाने वाले श्रमिकों को ‘गिग वर्कर्स’ कहा जाता है।

गहलोत ने ‘एक्स’ पर कहा, “हमें बेहद गर्व और खुशी है कि राहुल गांधी की भावनाओं के अनुरूप वर्ष 2023 में राजस्थान में हमारी कांग्रेस सरकार के दौरान देश में पहली बार ‘गिग वर्कर्स वेलफेयर एक्ट’ बना, जिसकी दुनियाभर में चर्चा हुई। इस कानून में ‘गिग वर्कर्स’ के लिए वेलफेयर फंड, इंश्योरेंस, काम के घंटे आदि का प्रावधान है।”

उन्होंने कहा, “राहुल गांधी देश के कमजोर, श्रमिक, सर्वहारा वर्ग के अधिकारों तथा उन्हें न्याय दिलाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ रहे हैं। वर्तमान समय में ओला, उबर, स्विगी, जोमैटो जैसी इंटरनेट आधारित कंपनियों में काम कर रहे लाखों युवाओं की सामाजिक सुरक्षा के लिए राहुल जी प्रयास कर रहे हैं। हम सभी को उनके हाथ मजबूत करने चाहिए।”

गहलोत के अनुसार, “मैं राजस्थान की सरकार से भी अपील करना चाहता हूं कि हमारी सरकार द्वारा बनाए गए इस कानून को लागू कर ‘गिग वर्कर्स’ को सामाजिक सुरक्षा एवं सम्मान पूर्वक जीवन यापन का अधिकार दें।”

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी यह मुद्दा उठाते हुए ‘एक्स’ पर कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की संवेदनशील सोच और दूरदर्शिता के अनुरूप, राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने वर्ष 2023 में देश में पहली बार ‘गिग वर्कर्स वेलफेयर एक्ट’ लागू कर एक ऐतिहासिक कदम उठाया था।

उन्होंने कहा कि इस कानून की देश-विदेश में सराहना हुई, क्योंकि यह आधुनिक श्रम संरचना में कार्यरत युवाओं के अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा को सुनिश्चित करता है।

जूली ने कहा, “मैं राजस्थान सरकार से आग्रह करता हूं कि कांग्रेस सरकार द्वारा बनाए गए इस ऐतिहासिक कानून को शीघ्र राज्य में लागू कर ‘गिग वर्कर्स’ को वह अधिकार दें, जिसके वे हकदार हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू