देश की खबरें | भाजपा सरकार जातीय जनगणना से भाग रही है : अखिलेश यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार जातीय जनगणना से ‘भाग’ रही है।

लखनऊ, 29 मई समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार जातीय जनगणना से ‘भाग’ रही है।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दो सीटों के लिए यहां सोमवार को मतदान करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा जातीय जनगणना से भाग रही है।

यादव ने सवाल किया कि क्या सामाजिक न्याय बिना जातिगत जनगणना के संभव है। उन्‍होंने यह भी कहा कि भाजपा इन सवालों से भाग रही है।

उन्होंने पूछा, "सरकार की क्या उपलब्धियां हैं। उसने राज्य में कितने एम्स बनाए, कितने शहरों को 'स्मार्ट सिटी' बनाया। पूरे देश में एनएचएआई द्वारा एक्सप्रेस वे बनाए जा रहे हैं, यूपी को पैसा क्यों नहीं मिल रहा है। यूपी का बिजली का कोटा भी केंद्र ने नहीं बढ़ाया है।’’

यादव ने भाजपा पर नौकरी के अवसर छीनने का भी आरोप लगाया और दावा किया कि सत्तारूढ़ पार्टी विश्वविद्यालयों में अपने लोगों की भर्ती कर रही है और नौकरी के अवसर छीने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘वे (भाजपा) दलितों और पिछड़ों के अधिकार छीन रहे हैं। वे उन्हें संविधान में मिले अधिकार से वंचित करना चाहते हैं।’’

यादव ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के कई विधायकों से (एमएलसी चुनावों के लिए) संपर्क किया गया और उनके साथ बैठकें भी की गईं। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वालों का पर्दाफाश होना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि विधान परिषद की दो सीटों के लिए सोमवार को सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हुआ और शाम चार बजे तक मतदान जारी रहेगा व शाम पांच बजे से मतगणना शुरू होगी।

सोमवार को देर शाम तक परिणाम घोषित हो जाने की संभावना है। दोनों सीटों पर भाजपा और सपा के उम्‍मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI-W vs DC-W 3rd Match WPL 2026 Preview: आज मुंबई इंडियंस महिला बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

GG-W vs UPW-W 2nd Match WPL 2026 Scorecard: गुजरात जायंट्स ने यूपी वारियर्स के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, एशले गार्डनर और अनुष्का शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI-W vs DC-W 3rd Match WPL 2026 Pitch Report And Weather Update: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या मुंबई इंडियंस के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

E. Coli Infection: ई.कोलाई इन्फेक्शन क्या है? जानें लक्षण, कारण और बचाव के तरीके

\