देश की खबरें | कर्नाटक में भाजपा सरकार का एक साल पूरा, शेष कार्यकाल के लिये येदियुरप्पा ने मांगा सहयोग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में अपनी सरकार के एक साल पूरा करने पर मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने सोमवार को बचे हुए कार्यकाल के दौरान सभी से सहयोग का अनुरोध किया जिससे स्थिर सरकार देने के साथ ही राज्य के चौमुखी विकास के लक्ष्य को हासिल किया जा सके।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 27 जुलाई कर्नाटक में अपनी सरकार के एक साल पूरा करने पर मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने सोमवार को बचे हुए कार्यकाल के दौरान सभी से सहयोग का अनुरोध किया जिससे स्थिर सरकार देने के साथ ही राज्य के चौमुखी विकास के लक्ष्य को हासिल किया जा सके।

अपने कार्यकाल को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बीच लिंगायत समुदाय से आने वाले येदियुरप्पा ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि वह लोगों के ऋणी हैं और उनका एक मात्र लक्ष्य राज्य को प्रगति के पथ पर आगे ले जाना है।

यह भी पढ़े | कोरोना के उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 3578 नए मामले पाए गए, 31 की मौत: 27 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

येदियुरप्पा ने कहा, “आपके आशीर्वाद से मेरी सरकार ने एक साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है…बची हुई अवधि के दौरान आप सभी के सहयोग से, राज्य के चहुंमुखी विकास के दृष्टिकोण के साथ स्थिर सरकार उपलब्ध कराना मेरा लक्ष्य है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिये मैं अपनी क्षमताओं से परे जाकर ईमानदारी के साथ काम करूंगा।”

इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम “लोगों के अनुकूल सरकार, एक साल” में अपने संबोधन में येदियुरप्पा ने कहा, “मैंने कभी नफरत की राजनीति नहीं की, मैंने उन लोगों के प्रति भी सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जिन्होंने मेरी आलोचना की। मेरा एक मात्र उद्देश्य सभी के सहयोग से राज्य को प्रगति के पथ पर आगे ले जाना है।”

यह भी पढ़े | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया 3 हाईटेक कोविड लैब का उद्घाटन, बोले- बहुत से त्योहार आने वाले हैं, संक्रमण रोकने के लिए सावधानी रखनी है.

उन्होंने लोकसभा चुनावों के दौरान राज्य की 28 में से 25 सीटों पर भाजपा की जीत और दिसंबर में हुए उपचुनावों में 15 में से विधानसभा की 12 सीटों पर पार्टी की जीत को रेखांकित करते हुए इसे उनके नेतृत्व में हुए काम पर मुहर बताया।

येदियुरप्पा 26 जुलाई 2019 को चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। जद(एस) और कांग्रेस के गठबंधन वाली एच डी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली सरकार के विश्वास मत में हार जाने के बाद उन्होंने सरकार बनाई थी।

इस मौके पर उन्होंने विधान सौध में एक पुस्तिका का विमोचन भी किया जिसमें सरकार की उपलब्धियों का जिक्र है। इस कार्यक्रम में सभी जिलों के प्रभारी मंत्री अपने जिला मुख्यालयों से डिजिटल माध्यम से जुड़े।

यू-ट्यूब और सोशल मीडिया पर भी इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।

येदियुरप्पा ने कहा कि कोविड-19 महामारी नहीं होती तो राज्य के विकास की गति कहीं ज्यादा होती।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\