देश की खबरें | विरोधी दलों के नेतृत्व वाली राज्य सरकारों के खिलाफ प्रतिशोध की भावना रखती है भाजपा सरकार: स्टालिन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने सोमवार को केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार पर विरोधी दलों के नेतृत्व वाली राज्य सरकारों के खिलाफ प्रतिशोध की भावना रखने और उनकी संप्रभुता को नष्ट करने का आरोप लगाया।

चेन्नई, चार सितंबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने सोमवार को केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार पर विरोधी दलों के नेतृत्व वाली राज्य सरकारों के खिलाफ प्रतिशोध की भावना रखने और उनकी संप्रभुता को नष्ट करने का आरोप लगाया।

पॉडकास्ट श्रंखला ‘स्पीकिंग फॉर इंडिया’ के अपने पहले संबोधन में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपनी कठोर गतिविधियों के माध्यम से पूरे देश को तबाह करने का प्रयास कर रही है।

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) अध्यक्ष ने अपने भाषण में कहा, ‘‘सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्ष राजनीति, समाजवाद, समानता, सामाजिक सद्भाव, राज्यों की स्वायत्तता, संघवाद, विविधता में एकता जैसे पहलू जिस भारत में अपनी पूरी महिमा के साथ पनपते हैं वही असली भारत है। एक अद्वितीय भारत।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मौजूदा भाजपा नीत केंद्र सरकार, विरोधी दलों वाले राज्य सरकारों के खिलाफ सिर्फ प्रतिशोध की भावना से काम कर रही है। वे सिर्फ और सिर्फ राज्य सरकारों की संप्रभुता को नष्ट करना चाहते हैं, उन राज्य सरकारों को जो जनता के कल्याण के लिए सीधे जिम्मेदार हैं।’’

उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस यानी ‘इंडिया’ का गठन उन पहलुओं पर भारत को फिर से खड़ा करने के लिए किया गया है, जिन पर वह फलता-फूलता था। उन्होंने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन देश को बचाने जा रहा है।

पटना, बेंगलुरु और मुंबई में आयोजित गठबंधन की बैठकों के संदर्भ में स्टालिन ने कहा, ‘‘अगर हमें समूचे भारत को मणिपुर और हरियाणा बनने से रोकना है तो ‘इंडिया’ गठबंधन को जीताना ही होगा। ये राज्य दुर्भाग्यवश भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति और नफरत फैलाने वाली नीतियों का शिकार हुए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चलिए एक बहु-सांस्कृतिक और विविध भारत का निर्माण करें। चलें भारत को बचाएं। इसके लिए सबसे पहले भारत की बात करें।’’

उन्होंने कहा कि यह अकेले एम के स्टालिन की नहीं बल्कि ‘इंडिया’ की आवाज है।

उन्होंने कहा, ‘‘सुनिश्चित करें कि मेरी आवाज भारत में हर एक आवाज बने। चलिए ‘इंडिया’ को असली विजेता बनाएं।’’

स्टालिन ने दावा किया कि भाजपा भारत के मूल ढांचे को नुकसान पहुंचाने और एकता की भावना को नष्ट करने की कोशिश कर रही है, जिसे भारतीयों ने इतने लंबे समय तक संजोया और संरक्षित किया है।

उन्होंने कहा कि 2014 में सत्ता में आई भाजपा अपने चुनाव पूर्व वादों को पूरा करने में विफल रही, विशेष रूप से विदेशों में जमा काले धन को वापस लाने, हर भारतीय को 15 लाख रुपये देने, हर साल 2 करोड़ लोगों को रोजगार की गारंटी देने, किसानों की आय दोगुनी करने, हर भारतीय के लिए घर सुनिश्चित करने और देश को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने जैसी जन कल्याण योजनाओं के संबंध में।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा शासन के जल्द ही 10 साल होने जा रहे हैं और उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया गया है।’’

द्रमुक नेता ने दावा किया कि गुजरात मॉडल के जरिए सत्ता में आया ‘नरेन्द्र मोदी मॉडल’ अब खत्म होने जा रहा है और उसके पास अपना कहने के लिए कोई महत्वपूर्ण मॉडल नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह दिशाहीन मॉडल बन गया है और कभी मशहूर रहे गुजरात मॉडल के बारे में भी अब कोई बड़े-बड़े दावे नहीं किए जा रहे हैं, खासकर तब जब हमने तमिलनाडु में द्रविड़ियन मॉडल की उपलब्धियों को आंकड़ों के सबूत के साथ गिनाया है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देखना निराशाजनक है कि कैसे भारत के मजबूत सार्वजनिक क्षेत्र को केंद्र सरकार द्वारा बर्बाद किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि वे सार्वजनिक क्षेत्र को अपने कॉर्पोरेट मित्रों को हस्तांतरित करने के लिए अपनी शक्ति का दुरुपयोग कर रहे हैं।’’

उन्होंने अपने भाषण में कहा, ‘‘पूरे देश का कल्याण कुछ लोगों के कल्याण तक सीमित हो गया है।’’

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पूरे भारत में हवाई अड्डे और बंदरगाह निजी कंपनियों के हाथों में जा रहे हैं।

उन्होंने दावा कि केंद्र की भाजपा सरकार अपनी सभी कमियों को छिपाने के लिए धर्म को अपने हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है और लोगों की धार्मिक भावनाओं को भड़का रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू