देश की खबरें | भाजपा सरकार पिछड़ों की गणना नहीं कराना चाहती : अखिलेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा)के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को आरोन लगाया कि भाजपा सरकार पिछड़ों की गणना नहीं कराना चाहती है, क्योंकि वह जानती है कि इससे पिछड़े अपना हक और सम्मान मांगेंगे।

लखनऊ, 29 सितंबर समाजवादी पार्टी (सपा)के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को आरोन लगाया कि भाजपा सरकार पिछड़ों की गणना नहीं कराना चाहती है, क्योंकि वह जानती है कि इससे पिछड़े अपना हक और सम्मान मांगेंगे।

उन्होंने कहा कि सपा सहित तमाम दल चाहते हैं कि पिछड़ों की गिनती हो जाए, लेकिन भाजपा जातीय गणना नहीं कराना चाहती है। प्रदेश में सरकार बनने पर सपा उत्तर प्रदेश स्तर पर जातीय जनगणना कराएगी और पिछड़ों को उनका हक और सम्मान दिलाया जाएगा।

यादव ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा,‘‘ भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश में अपराध बढ़ा है, मुख्यमंत्री अपराध के मामले में झूठ बोलते हैं। उन्हें एनसीआरबी के आंकड़ों की जानकारी नहीं है। वे एनसीआरबी का रिकॉर्ड नहीं देखते हैं। महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार और अन्याय उत्तर प्रदेश में हो रहा है। मुख्यमंत्री हर सप्ताह अपने गृह क्षेत्र गोरखपुर जाते हैं। वहां अपराध लगातार बढ़ रहा है। एक व्यापारी की पुलिस पिटाई से मौत हो गई, इसकी जिम्मेदार यह सरकार है।’’

सपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को तबाह कर दिया है। महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, लोगों के पास नौकरी और रोजगार नहीं है। पूरे प्रदेश का गरीब, किसान नौजवान, भाजपा सरकार के खिलाफ है। भाजपा मंत्रियों, सांसदों, विधायकों को अपमानित होना पड़ रहा है। भाजपा सरकार सरकारी संस्थानों को बेचने के साथ ही पिछड़ों और दलितों का आरक्षण भी बेंच रही है। अगर सब कुछ निजी हाथों में चला जाएगा तो आरक्षण कौन देगा?’’

यादव ने कहा,‘‘ भाजपा सरकार ने अपने संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा नहीं किया। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। किसानों की आय पहले से कम हो गई है, लैपटॉप नहीं बांटा। बिजली महंगी कर दी। डीजल, पेट्रोल खाद, बीज, महंगा हो गया। भाजपा झूठा प्रचार कर रही है। उसने कोई काम नहीं किया है। यही प्रचार ही उनका विकास है।’’

सपा नेता ने दावा किया कि किसान और गरीब इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया कर देंगे, जनता भाजपा सरकार से बहुत नाराज है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Bangladesh T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान या बांग्लादेश, किस टीम का पलड़ा है भारी? यहां देखें दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Winner Prediction: पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान की युवा टीम मारेगी बाजी या लिटन दास की बांग्लादेश करेगी फाइनल में एंट्री? मैच से पहले जानें कौनसी टीम का पलड़ा भारी

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Korogi Sports Park Pitch Report: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या स्पिनर्स बरपाएंगे कहर? रोमांचक सेमीफाइनल से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Preview: एशियाई खेल 2026 के पहले सेमीफाइनल में आज पाकिस्तान और बांग्लादेश की होगी टक्कर, यहां जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स