देश की खबरें | केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार त्रिपुरा को कर्ज के जाल की तरफ धकेल रही: कांग्रेस का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस ने इसे जनविरोधी करार दिया और आरोप

अगरतला, 11 जुलाई त्रिपुरा के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस ने इसे जनविरोधी करार दिया और आरोप

लगाया कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार त्रिपुरा को कर्ज के जाल की तरफ धकेल रही है।

कांग्रेस ने कहा कि यह जनता की वास्तविक चिंताओं को दूर करने में विफल रहा है। त्रिपुरा के वित्त मंत्री प्राणजीत सिंह रॉय ने शुक्रवार को विधानसभा में 27,654 करोड़ रुपये के घाटे का बजट पेश किया था।

त्रिपुरा कांग्रेस के अध्यक्ष आशीष कुमार साहा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘बजट में ना तो सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते का वादा किया गया और ना ही नई नौकरियों का। इससे लोगों को कोई फायदा नहीं होने वाला है।’’

साहा ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार त्रिपुरा को कर्ज के जाल की तरफ धकेल रही है और कर्ज पहले से ही 24,832 करोड़ तक पहुंच गया है।

उन्होंने कहा, “वामपंथी सरकार ने अपने 25 साल के शासन के दौरान 13,500 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था, लेकिन भाजपा सरकार ने छह साल में इसे 24,832 करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया।’’

उन्होंने कहा, “आत्मनिर्भर त्रिपुरा का नारा कहां है! हर बजट में वित्त मंत्री नई योजनाओं की घोषणा करते हैं, लेकिन इनकी स्थिति कोई नहीं जानता।’’

साहा ने दावा कि सरकार ने कुछ विभागों के लिए बजट कम कर दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू