ताजा खबरें | संविधान बदलने और वोट का अधिकार छीनने के लिये भाजपा ने दिया '400 पार' का नारा : अखिलेश

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि देश के संविधान को बदलने और लोगों से वोट देने का अधिकार छीनने के लिये ही भाजपा ने लोकसभा चुनाव में '400 पार' का नारा दिया है।

मुरादाबाद (उप्र), 17 अप्रैल समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि देश के संविधान को बदलने और लोगों से वोट देने का अधिकार छीनने के लिये ही भाजपा ने लोकसभा चुनाव में '400 पार' का नारा दिया है।

यादव ने मुरादाबाद से सपा उम्मीदवार रुचि वीरा के समर्थन में यहां आयोजित एक रैली में कहा, ''अगर कोई सरकार संविधान के अनुरूप काम करती है तो किसी भी समुदाय के खिलाफ पूर्वाग्रह की भावना से काम नहीं किया जा सकता। मगर जबसे भाजपा सत्ता में आयी है तबसे उसकी सरकार ने लोगों के साथ सिर्फ नाइंसाफी की है।''

उन्होंने वापस लिये गये तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन को याद करते हुए कहा, ''सरकार ने वे कृषि कानून तो वापस ले लिये लेकिन भाजपा नेता जिस तरह से 400 पार का नारा लगा रहे हैं, , ऐसे में अगर वे सत्ता में आ गये तो सम्भव है कि वे संविधान को ही बदल डालें। यहां तक कि वे हमारा वोट देने का अधिकार भी छीन सकते हैं।''

सपा अध्यक्ष ने नोटबंदी और चुनावी बांड को लेकर भी केन्द्र की भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर हमला किया।

सपा प्रत्याशी रुचि वीरा ने भी आरोप लगाया कि भाजपा संविधान को बदलना चाहती है। उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है।

वीरा ने कहा कि वह मुरादाबाद में ही पली-बढ़ी हैं। उन्होंने सभी समुदायों से वोट की अपील की और कहा, ''मैं अपने हिंदू-भाइयों और बहनों के साथ-साथ मुस्लिम भाइयों और बहनों का भी धन्यवाद देती हूं जिन्होंने मुझे इतना सम्मान और आत्मविश्वास दिया। साथ मिलकर हम भाजपा को हराएंगे।''

मुरादाबाद में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत आगामी 19 अप्रैल को मतदान होगा।

सलीम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू