देश की खबरें | भाजपा छठ पूजा की अनुमति नहीं देने के केजरीवाल पर झूठे आरोप लगा रही : आप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को दावा किया कि भाजपा राजनीति कर रही है और अरविंद केजरीवाल नीत सरकार पर दिल्ली में छठ पूजा को इजाजत नहीं देने के झूठे आरोप लगा रही है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 17 नवम्बर आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को दावा किया कि भाजपा राजनीति कर रही है और अरविंद केजरीवाल नीत सरकार पर दिल्ली में छठ पूजा को इजाजत नहीं देने के झूठे आरोप लगा रही है।

आप की यह प्रतिक्रिया तब सामने आयी जब दिल्ली भाजपा ने यहां नदी तट, मंदिरों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर छठ पूजा पर रोक हटाने की अपनी मांग तेज कर दी है। भाजपा के पूर्वांचल मोर्चा ने केजरीवाल के आवास के पास प्रदर्शन भी किया।

यह भी पढ़े | कोरोना के मुंबई में आज 541 नए केस पाए गए, 14 की मौत: 17 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि इस वर्ष कोविड-19 महामारी के मद्देनजर छठ पूजा सार्वजनिक स्थानों, नदी तट और मंदिरों में नहीं की जाए।

आप नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि भाजपा को छठ पूजा मनाने के लिए गृह मंत्री अमित शाह से अनुमति लेनी चाहिए और आम आदमी पार्टी उत्सव सुनिश्चित करेगी।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र दिवाली 2020 बंपर लॉटरी के परिणाम घोषित, lottery.maharashtra.gov.in पर चेक करें विनर लिस्ट.

पाठक ने कहा, ‘‘भाजपा ने एक तरफ सार्वजनिक रूप से उत्सव रोकने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं, वहीं दूसरी तरफ भाजपा दिल्ली सरकार को यह कहकर बदनाम कर रही है कि आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में छठ पूजा की अनुमति नहीं दे रही है। इस तरह की राजनीति पूरी तरह से शर्मनाक है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज, आम आदमी पार्टी मांग करती है कि भाजपा तुरंत गृह मंत्री अमित शाह से छठ पूजा मनाने की अनुमति ले और दिल्ली सरकार उत्सव सुनिश्चित करने के लिए बाद की प्रक्रिया में समन्वय करेगी। वर्तमान में राज्य सरकारें केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पूरी तरह से पालन कर रही हैं।’’

पाठक ने कहा कि उनकी पार्टी का मानना ​​है कि भाजपा नेताओं को मंगलवार शाम या बुधवार सुबह तक पूजा के संबंध में दिशानिर्देशों को बदल देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता केजरीवाल से मिलेंगे और उत्सव सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन भाजपा को इस मुद्दे का राजनीतिकरण करना बंद करना चाहिए।’’

दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष कौशल मिश्रा ने कहा कि किसी भी पूर्वांचली ने नहीं सोचा था कि मुख्यमंत्री छठ पूजा और उनकी धार्मिक परंपरा पर रोक लगा देंगे, जिससे उन्हें विरोध के लिए बाध्य होना पड़े।

कुमार ने कहा कि केजरीवाल उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों की धार्मिक आस्था और परंपरा का ‘‘अपमान’’ कर रहे हैं।

उन्होंने सवाल किया, ‘‘दिल्ली में पूर्वांचलवासी, जिनके पास 25 गज का घर है या जो किराए के मकान में रहते हैं, छठ महापर्व के दौरान सूर्य को अर्घ्य कैसे देंगे?’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू