देश की खबरें | भाजपा की नजर लोकसभा चुनाव पर, बढ़ सकता है नड्डा का कार्यकाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा को कम से कम 2024 के लोकसभा चुनाव तक इस पद पर बरकरार रखा जा सकता है, क्योंकि पार्टी आलाकमान को लगता है कि संगठन में निरंतरता रखने से उसे आम चुनाव से पहले, आगामी महीनों में होने वाले प्रमुख विधानसभा चुनावों में मदद मिल सकती है।

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा को कम से कम 2024 के लोकसभा चुनाव तक इस पद पर बरकरार रखा जा सकता है, क्योंकि पार्टी आलाकमान को लगता है कि संगठन में निरंतरता रखने से उसे आम चुनाव से पहले, आगामी महीनों में होने वाले प्रमुख विधानसभा चुनावों में मदद मिल सकती है।

नड्डा का तीन साल का कार्यकाल अगले साल जनवरी में समाप्त हो जाएगा। सूत्रों के अनुसार भाजपा की सर्वोच्च संस्था संसदीय बोर्ड उससे पहले उनका कार्यकाल बढ़ाने का समर्थन कर सकता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की राज्य इकाइयों में संगठनात्मक चुनाव अभी शुरू नहीं हुए हैं, इसलिए यह स्पष्ट है कि नड्डा इस पद पर बने रहेंगे।

पार्टी के नियमों के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले इसकी कम से कम आधी राज्य इकाइयों में संगठनात्मक चुनाव होने चाहिए। नड्डा के पूर्ववर्ती अमित शाह को भी कार्यकाल विस्तार मिला था, क्योंकि पार्टी चाहती थी कि वह 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान पद पर बने रहें।

साल 2019 में संसदीय चुनाव समाप्त होने के बाद एक बार फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनी। इस सरकार में अमित शाह केंद्रीय गृह मंत्री बने, जिसके बाद संगठनात्मक चुनाव हुए और नड्डा को निर्विरोध पार्टी अध्यक्ष चुन लिया गया।

हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाले नड्डा (61) मोदी के विश्वासपात्र माने जाते हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेताओं के साथ भी उनके मधुर संबंध हैं।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि नड्डा को इसके विस्तार के लिए समन्वय और रणनीतियों को लागू करने का श्रेय दिया जाता है।।

भाजपा ने नड्डा के नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण चुनावी सफलताएं हासिल की हैं, जिसमें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों में सत्ता बरकरार रखना और बिहार में प्रभावशाली प्रदर्शन करना शामिल है। हालांकि, उनके नेतृत्व में पार्टी को पिछले साल पश्चिम बंगाल में हार का सामना करना पड़ा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\