देश की खबरें | भाजपा ने जम्मू में आतंकवाद पर चिंता जतायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी की जम्मू कश्मीर इकाई ने शुक्रवार को आतंकी हमले की निंदा करते हुए जम्मू में "शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने वाले राष्ट्र-विरोधी तत्वों" को लेकर गंभीर चिंता जताई।

जम्मू, 22 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी की जम्मू कश्मीर इकाई ने शुक्रवार को आतंकी हमले की निंदा करते हुए जम्मू में "शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने वाले राष्ट्र-विरोधी तत्वों" को लेकर गंभीर चिंता जताई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सांबा जिले के दौरे से दो दिन पहले, जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती दस्ते के दो पाकिस्तानी आतंकवादी यहां सेना के एक शिविर के पास तड़के मुठभेड़ में मारे गए। इस दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के एक अधिकारी शहीद हो गए।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘सुंजवां क्षेत्र में आज आतंकवादियों के साथ मुठभेड़, जम्मू क्षेत्र में अपने जाल फैला रहे आतंकवाद के तौर-तरीकों को लेकर चौंकाने वाली है। यह ऐसे समय पर हुआ जब दो दिन बाद प्रधानमंत्री यहां का दौरा करने जा रहे हैं। यह गंभीर चिंता का विषय है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि जिस इलाके में मुठभेड़ हुई, वहां रोहिंग्या लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया और वे जम्मू में "एक साजिश के तहत" बस गए। उन्होंने आगाह किया कि आतंकवादियों को दी जा रही "स्थानीय सुरक्षा और सहायता" पर काबू पाए जाने की जरूरत है।

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘... इससे पहले, एक धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ कर एक समुदाय की भावनाओं को जानबूझकर आहत करके जम्मू में सांप्रदायिक दंगों को भड़काने की कोशिश की गई थी।’’

उन्होंने कहा कि मुठभेड़ ने जम्मू में आतंकवाद फैलाने की कोशिश के बड़े खतरे को उजागर कर दिया है, इससे भी अधिक प्रधानमंत्री की यात्रा से ठीक पहले इस तरह की आतंकी गतिविधियों ने उन्हें और उनकी रैली को निशाना बनाने के नापाक मंसूबों का संकेत दिया है।

सेठी ने कहा, “देश के दुश्मनों और उनके हमदर्दों की पहचान की जानी चाहिए और उनका तुरंत सफाया किया जाना चाहिए। समय से कार्रवाई करने में सुरक्षा एजेंसियों और जम्मू पुलिस की भूमिका की सराहनीय है क्योंकि इसने स्थिति को बिगड़ने से बचा लिया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\