देश की खबरें | भाजपा नाट्यकला संस्कृति में यकीन नहीं करती, वह उसे संदेह की नजर से देखती है: तृणमूल कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को भाजपा पर नाट्यकला संस्कृति में यकीन नहीं करने तथा आम तौर पर देश और विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में उसके संवर्धन से जुड़े सारे अनुदान रोकने का आरोप लगाया।

कोलकाता, 29 जनवरी पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को भाजपा पर नाट्यकला संस्कृति में यकीन नहीं करने तथा आम तौर पर देश और विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में उसके संवर्धन से जुड़े सारे अनुदान रोकने का आरोप लगाया।

राज्य के मंत्री एवं पूर्व नाट्यमंच हस्ती ब्रत्य बसु ने कहा कि भाजपा निश्चित तौर पर नाट्यकला विरोधी है और वह उसे संदेह की नजर से देखती है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि इस क्षेत्र से कोई भी हस्ती भाजपा से नहीं जुड़ी है।

बसु ने कहा, ‘‘ भाजपा मुम्बई से गायकों एवं फिल्मस्टारों को ला सकती है न कि नाट्यमंच हस्तियों को। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ भाजपा नाट्यकला के संवर्धन के खिलाफ है। वह राज्य में अलग तरह की संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। नाट्यकला जगत की हस्तियां इसके विरोध में सड़कों पर उतरेंगी। ’’

शुक्रवार को नाट्यकला बिरादरी से कई लोग तृणमूल में शामिल हुए।

बसु ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2010 से 2020 तक राज्य में नाट्यकला के विकास पर 100 करोड़ रूपये खर्च किये हैं।

तृणमूल की राज्यसभा सदस्य अर्पिता घोष ने आरोप लगाया कि भाजपा ने कला एवं संस्कृति के संवर्धन से जुड़े कई अनुदान बंद कर दिये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\